Premium

The Da Vinci Curse

Chanchal Mann Walon Ke Liye

by Leonardo Lospennato

7 chapters 14 min listen Hindi audio + text
The Da Vinci Curse
This is a Premium book.

Premium members get all 7 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

टैलेंट होना एक तरह का वरदान है लेकिन कुछ लोगों के लिए ये मुसीबत बन जाता है। साल 2012 में आई ये किताब ऐसे लोगों की मदद करती है जिनमें इतना ज्यादा टैलेंट हो कि वो किसी एक चीज पर फोकस न कर पाएं या फिर ऐसे लोग जिनको इतनी सारी चीजों में रुचि हो कि उनको कोई एक राह पकड़नी मुश्किल हो जाए। ऐसे लोग हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहते हैं लेकिन कभी किसी एक चीज पर पूरा समय और एनर्जी नहीं दे पाते। वे हमेशा अपना काम, अपने शौक और तो और घर भी बदलते रहते हैं और कभी भी किसी एक जगह पर टिक कर काम नहीं कर पाते। उनको नई-नई चीजें आकर्षित तो करती हैं पर ज्यादा दिन उनका मन एक जगह पर नहीं लगता। ये किताब उनकी परेशानी को समझकर इसकी वजह ढूंढती है और इससे निपटने के तरीके बताती है। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• ऐसे लोग जिनको अपने लिए कोई एक राह चुननी मुश्किल लगती हो

• ऐसे लोग जो लगातार अपने शौक और नौकरी बदलते रहते हैं

• जो लोग किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए परेशान होते हैं 

 

लेखक के बारे में

लेखक लियोनार्डो लोस्पेनाटो इस किताब में टार्गेट किए गए लोगों की तरह ही एक मल्टी टैलेंटेड इंसान हैं। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने ईबे और आईबीएम के लिए काम किया है। उन्होंने एक पत्रकार के तौर पर आर्टिकल भी लिखे हैं। अब अपने मन की आवाज सुनते हुए वे कस्टम इलेक्ट्रिक गिटार और बास बनाने का काम करते हैं।

Comments

      
    0:000:00