Premium

A Year in the Life of William Shakespeare

1599 एक ऐसा साल जिसनें दुनिया को William Shakespeare से रूबरू करवाया

by James Shapiro

8 chapters 19 min listen Hindi audio + text
A Year in the Life of William Shakespeare
This is a Premium book.

Premium members get all 8 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ों में 

साल 2005 में रिलीज़ हुई किताब “A Year in the Life of William Shakespeare” एक सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करती है. ये सवाल बहुत ख़ास है, वो ये है कि आखिर विलियम शेक्सपियर की सफलता के पीछे का राज़ क्या है? वो ऐसी कौन सी खूबी थी जिसने 26 अप्रैल सन 1564 को इंग्लैंड के Warwickshire में शहर में जन्में बच्चे को दुनिया का सबसे बड़ा अंग्रेज़ी भाषा का लेखक बना दिया? ऐसा नहीं है कि विलियम शेक्सपीयर के बारे में रिसर्च नहीं की गई है. इनके ऊपर सदियों से कई रिसर्चर ने रिसर्च की है. लेकिन किसी को भी कुछ ज्यादा हासिल नहीं हुआ है. इसलिए अगर आपको लिटरेचर में रूचि है. तो इस किताब की समरी आपके लिए ही लिखी गई है. 

 

ये किताब किसके लिए है? 

- ऐसा कोई भी जिसे इतिहास में दिलचस्पी हो 

- ऐसा कोई भी जिसे लिटरेचर में रूचि हो 

- ऐसा कोई भी जिसे विलियम शेक्सपीयर के बारे में जानना हो 

 

लेखक के बारे में 

आपको बता दें कि इस किताब का लेखन ‘James Shapiro’ ने किया है. ये Columbia University में इंग्लिश लिटरेचर के प्रोफेसर भी हैं. इस किताब के अलावा भी इन्होने कई बेस्ट सेलिंग किताबों का लेखन किया है. 

 

इस किताब में मेरे लिए क्या है? 

एक बार इंग्लिश राइटर Ben Jonson ने कहा था कि “विलियम शेक्सपियर किसी एक जनरेशन के लेखक नहीं रहे हैं बल्कि ये किसी भी शताब्दी के बेस्ट लेखकों में से एक रहे हैं.” लिटरेचर को जानने वालों के लिए इस बात को नकार पाना काफी मुश्किल है. 

अगर हम लोग भी अपने स्कूल के दिनों को याद करें तो हमें भी इंग्लिश की क्लास में विलियम शेक्सपियर का नाम सुनाई देता रहा है. 

इस किताब में साल 1599 की बात की गई है. ये कोई आम साल नहीं था बल्कि इसका प्रभाव विलियम शेक्सपियर की लाइफ में काफी ज्यादा रहा है. इसलिए हम इस बुक समरी की मदद से  विलियम शेक्सपियर की ज़िन्दगी का हिस्सा बनने की छोटी सी कोशिश कर सकते हैं. 

 

इस किताब में और क्या सीखने को मिलेगा 

- साल 1599 विलियम शेक्सपियर की लाइफ महत्वपूर्ण क्यों था? 

-विलियम शेक्सपियर की ख़ूबियों से हम क्या-क्या सीख सकते हैं?

Comments

      
    0:000:00