The Book On Rental Property Investing
How To Create Wealth And Passive Income Through Smart Buy & Hold Real Estate Investing.
by Brandon Turner

Premium members get all 21 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्जों में
ब्रैंडन टर्नर की "The Book on Rental Property Investing", उन सभी लोगों को पढ़नी चाहिए जो रियल एस्टेट में इन्वेस्टिंग की मदद से पैसा कमाने के लिए या फाइनेंशियल फ्रीडम हासिल करने में इंटरेस्टेड हैं. दुनिया भर के इन्वेस्टर्स पैसा कमाने के लिए इस किताब में बताई गईं प्रैक्टिकल टेक्निक्स और स्ट्रेटजीज का इस्तेमाल बहुत कामयाबी के साथ कर रहे हैं.
यह किन को पढ़ना चाहिए
- जो रियल स्टेट में इन्वेस्टिंग के जरिए बहुत पैसा कमा कर फाइनेंशियल फ्रीडम हासिल करना चाहते हैं
- जो एक मकान को किराए पर देने के लिए सही स्टेप्स को समझना चाहते हैं, ताकि फ्यूचर में होने वाली प्रॉब्लम से बचा जा सके.
- जो यह जानना चाहते हैं कि रियल एस्टेट कैसे उनकी लाइफ को बदल सकती है.
- जो अपनी मनपसंद लाइफस्टाइल को इंजॉय करने के लिए रेंटल प्रॉपर्टी के जरिए हाई रिटर्न हासिल करना चाहते हैं.
- जो अपने 9 टू 5 के जॉब को छोड़कर एक कंफर्टेबल रिटायर्ड लाइफ जीना चाहते हैं.
लेखक के बारे में
ब्रैंडन टर्नर का जन्म 9 जुलाई 1985 को सिएटल वॉशिंगटन में हुआ था. वह एक ऑथर, एंटरप्रेन्योर और एक्टिव रियल एस्टेट इन्वेस्टर हैं, जिनके पास अपनी खुद की बहुत ज्यादा रेंटल यूनिट्स हैं. वह 4 किताबों के ऑथर, रियल एस्टेट के मामलों में 'BiggerPockets' नाम की वेबसाइट के वाइस प्रेसिडेंट, और यूट्यूब पर बहुत ज्यादा पसंद किए जाने वाले और रियल एस्टेट के बारे में इंपॉर्टेंट जानकारी देने वाले 'BiggerPockets Podcast' के को-होस्ट हैं. वह अपनी कई किताबों के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले लेखक हैं, जिनमें उनकी किताब "The Book on Rental Investing" को दिसंबर 2015 में पब्लिश किया गया था, और इस किताब की दुनिया भर में पांच लाख से भी ज्यादा कॉपीज बिक चुकी हैं.
ब्रैंडन, 'ओपन डोर कैपिटल एलएलसी' के फाउंडर और मैनेजिंग मेंबर भी हैं, जो एक रियल एस्टेट इन्वेस्टिंग कंपनी है. यह कंपनी अपने कस्टमर्स को पूरे अमेरिका में प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट के जरिए हाई रिटर्न्स हासिल करने में मदद करती है.
ब्रैंडन को कई ऑनलाइन और प्रिंट पब्लिकेशंस में भी पब्लिश किया गया है: जैसे फोर्ब्स डॉट कॉम, एंटरप्रेन्योर डॉट कॉम और मनी मैगज़ीन, वगैरह, जहाँ से वह दूसरे लोगों को रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट के जरिए हासिल हो सकने वाली फाइनेंशियल फ्रीडम की पावर और इंपैक्ट के बारे में बहुत अच्छी तरह से समझाते हैं. उन्होंने 21 वर्ष की उम्र में अपना पहला घर खरीदा था.
Rental Property Investing
ब्रैंडन टर्नर की राय में, रियल एस्टेट, फाइनेंशियल फ्रीडम हासिल करने के लिए सबसे अच्छा, सबसे सेफ और सबसे तेज़ रास्ता है. उन्होंने रेंटल प्रॉपर्टी इन्वेस्टिंग यानी मकान को किराए पर देने के बिजनेस में इन्वेस्टमेंट से जुड़े हुए कई सबक, सुझाव, कहानियों और तमाम तरह के डिटेल्स के बारे में बताया है, जिनमें से कई इंपॉर्टेंट चीजों को इस्तेमाल करके आप बहुत जल्दी उन चीजों का फायदा उठाना शुरू कर सकते हैं. इस बुक समरी की मदद से आप ब्रैंडन के बताए हुए कुछ बहुत इंपॉर्टेंट पॉइंट्स को जानेंगे और किराये की प्रॉपर्टीज के जरिए ढेर सारा पैसा हासिल करना और 'passive income' यानी कोई ऐक्टिव काम किए बगैर एक बड़ी कमाई करना सीखेंगे. याद रखें, कि भले ही कुछ लोग शेयर बाजार में पैसा लगाना बहुत पसंद करते हों, लेकिन ब्रैंडन कहते हैं कि किराये की प्रॉपर्टीज का बिजनेस किसी भी दूसरे पैसिव इनकम वाले तरीकों के मुकाबले कहीं ज्यादा अच्छा फायदेमंद इन्वेस्टमेंट है.
कई लोगों के लिए उनका पहला घर खरीदना उनकी लाइफ का सबसे बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन हो सकता है. लेकिन इस बुक समरी की मदद से हम कुछ अलग तरीके से चीजों को देखेंगे: जैसे कि हम इस बारे में सोचेंगे कि हम एक घर को खरीद कर उसमें रहने की बजाए उस घर से कमाई कैसे करेंगे. और रियल एस्टेट के बिजनेस में एक मजबूत कैश फ्लो कैसे जेनरेट करेंगे. जो आपको तेजी से फाइनेंशियल फ्रीडम की तरफ ले जाएगा. इसका मतलब है कि हम उन कामयाब तरीकों के बारे में जानेंगे जिनकी मदद से आप इस बिज़नेस में अपने खर्चों के मुकाबले कहीं ज्यादा इनकम जनरेट कर सकेंगे. और फिर फ्यूचर में अपनी इच्छाओं जरूरतों, सपनों और गोल्स को पूरा करने के लिए आजादी के साथ पैसे खर्च कर सकेंगे. हालांकि, रेंटल प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का बिजनेस ज्यादा पॉपुलर नहीं है. इसीलिए ज्यादातर लोगों के मां-बाप, दोस्त और रिश्तेदार, सोसाइटी, आपके स्कूल, कॉलेज या मीडिया के लोग कभी भी आपको इस बिजनेस में पैसा लगाने का सुझाव नहीं देंगे. बल्कि वह सभी लोग आपको कोई और जाना पहचाना बिजनेस करने के लिए जोर देंगे.
रेंटल प्रॉपर्टी इन्वेस्टिंग के जरिए फाइनेंशियल फ्रीडम हासिल करने के लिए आप इस बुक समरी की मदद से बहुत से आइडियाज, तरीके, स्ट्रैटेजिज़, और कांसेप्ट्स के बारे में जानेंगे और सीखेंगे. इस किताब के हर एक चैप्टर में आपको एक अलग तरह के स्टेप के बारे में बताया जाएगा, जिनकी मदद से आप सभी जरूरी चीजों को गहराई से समझेंगे और अपनी इन्वेस्टिंग के प्रोसेस के हर एक स्टेज को कामयाबी के साथ पार करेंगे.
चाहे आप अभी यह काम शुरू करने जा रहे हैं, या आप पहले से ही सैकड़ों होम प्रॉपर्टीज के मालिक हैं, फिर भी यह किताब आपको ज्यादा पैसे कमाने में, जल्दी रिटायर होने में, अपने लिए और ज्यादा खाली समय निकालने में, और ज्यादा होम प्रॉपर्टीज बनाने में, या आपके पास और दूसरे जो भी गोल्स हो सकते हैं, उन्हें हासिल करने में मदद करेगी.
फाइनली, ब्रैंडन कहते हैं, कि आपके लिए इस किताब को सिर्फ एक बार पढ़ना ही काफी नहीं होगा. क्योंकि इसमें बहुत से सबक, सुझाव, कहानियां और डिटेल्स शामिल किए गए हैं, जिसकी वजह से पहली बार में आपको इन सब चीजों का सिर्फ 20 परसेंट ही याद होगा. क्या आप अपनी पहली या नेक्स्ट रेंटल प्रॉपर्टी में इन्वेस्टिंग शुरू करने के लिए सिर्फ 20 परसेंट ही तैयार होना चाहते हैं? इसलिए आपको अपना काम शुरू करने से पहले इस किताब को कई बार बहुत ध्यान से पढ़ना होगा, ताकि बाद में आपको यह सोचकर पछताना न पड़े कि " काश मैंने अपने फ्यूचर की तैयारी के लिए थोड़ा और समय खर्च किया होता तो आज हालात और ज्यादा बेहतर होते." जैसेकि अमेरिका के 16 वें प्रेसिडेंट अब्राहम लिंकन ने यह कहा था, कि " मुझे एक पेड़ काटने के लिए छह घंटे दीजिए, और मैं पहले वाले 4 घंटे कुल्हाड़ी को तेज करने में खर्च करूंगा."
अगर आपका गोल अपने जॉब को छोड़ना है, या आप अपना रिटायरमेंट प्लान करना चाहते हैं, या आप बहुत ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं, तो यह किताब इसमें आपकी मदद करेगी. ब्रैंडन यह मानते हैं कि आप अपनी लाइफ के लिए जो भी गोल्स सेट करना चाहते हैं, उन सभी को रेंटल प्रॉपर्टीज के जरिए हासिल किया जा सकता है. और आप खुशी के साथ अपनी मनचाही जिंदगी जी सकते हैं. लाइफ के बारे में ब्रैंडन का कांसेप्ट यह है कि " ऑर्डिनरी लाइफ़ जैसी कोई चीज नहीं होती". दरअसल जो लोग एक साधारण जिंदगी जीते हैं, वह इसके लिए खुद जिम्मेदार हैं. यह किताब आपको ऑर्डिनरी लोगों से अलग होने और उनके मुकाबले ज्यादा रिटर्न हासिल करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई है. इस किताब की मदद से आप यह रियलाइज करेंगे कि आपके लिए एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी लाइफ को एंजॉय करना ना सिर्फ पॉसिबल है, बल्कि इसे आसानी से हासिल भी किया जा सकता है.
आइए, अब हम इस इंटरेस्टिंग और बहुत यूज़फुल बुक समरी को शुरू करते हैं. जिस की मदद से हम अपने दिमाग की धार को तेज करेंगे, और 20 चैप्टर्स की मदद से रेंटल प्रॉपर्टी इन्वेस्टिंग के प्रोसेस को एक बेहतर तरीके से समझना और सीखना शुरू करेंगे, जिसे बहुत सिंपल और प्रैक्टिकल तरीके से समझाया गया है.
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free Rich Dad Poor Dad
Robert Kiyosaki · 17 min
Free The Intelligent Investor
Benjamin Graham · 14 min
Free The Richest Man in Babylon
George S. Classon · 13 min
Free Rich Dad’s Guide to Investing
Robert T Kiyosaki · 14 min
Free Retire Young Retire Rich
Robert T. Kiyosaki with Sharon L. Lechter · 23 min
Free What I Learned Losing a Million Dollars
Jim Paul, Brendan Moynihan · 12 min
Free Picture Your Prosperity
Ellen Rogin and Lisa Kueng · 15 min
Free A Wealth of Common Sense
Ben Carlson · 12 min
Free The New Trading for a Living
Dr. Alexander Elder · 14 min
Free The Little Book of Common Sense Investing
John C. Bogle · 10 min
Free Charlie Munger: The Complete Investor
Tren Griffin · 11 min
Free Dollars and Sense
Dan Ariely and Jeff Kreisler · 12 min