Premium

Clever Girl Finance

Ditch Debt, Save Money and Build Real Wealth

by Bola Sokunbi

9 chapters 21 min listen Hindi audio + text
Clever Girl Finance
This is a Premium book.

Premium members get all 9 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ों में 

साल 2019 में रिलीज़ हुई किताब ‘Clever Girl Finance’बताती है कि औरतें अपनी लाइफ में फाइनेंस को कैसे कंट्रोल कर सकती हैं? आज के समय में लड़कियाँ हर फील्ड में लड़कों से काफी आगे निकल रही हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें काफी जज किया जाता है. इस किताब में इसी जज वाली मानसिकता को खुली चुनौती दी गई है. अगर आपको भी अपने फाइनेंस को मैनेज करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो ये किताब आपके लिए ही लिखी गई है. 

 

ये किताब किसके लिए है? 

-फाइनेंस स्टूडेंट्स के लिए 

-ऐसे लोग जिन्हें नया सीखने में मज़ा आता हो 

-वीमेन के लिए 

 

लेखिका के बारे में 

आपको बता दें कि इस किताब का लेखन ‘Bola Sokunbi’ ने किया है. ये लेखिका होने के साथ-साथ ‘Certified Financial Education Instructor’ भी हैं. इन्होने अपने सालों के अनुभव का सार इस किताब में शब्दों की मदद से उतार दिया है. 

इस किताब में मेरे लिए क्या है? 

एक महिला होने के नाते, हमें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हमें कई दिक्कतों का सामना तो केवल इसलिए करना पड़ता है क्योंकि हम एक महिला हैं. ऐसी ही एक दिक्कत फाइनेंस है. कई बार तो लोग यहाँ तक कह जाते हैं कि पैसे की बातें महिलाओं के बस की बात नहीं है. इस किताब की मदद से लेखिका ने बताया है कि कैसे महिलाएं पुरुषों से बेहतर पैसों को संभाल सकती हैं? अगर आपको भी पैसों की बारीकी के बारे में जानना है. तो ये किताब आपके लिए ही लिखी गई है. 

दोस्तों ये समरी एक सफर की तरह होने वाली है. आपको इस सफर में पता चलेगा कि एक छुपे हुए दुश्मन से लड़ने से ज़्यादा बुरा क्या हो सकता है? इससे बुरा होता है जब आप दुश्मन को सामने देख तो पाते हैं लेकिन जान नहीं पाते कि वो असल में आपका दुश्मन है या नहीं... इसी के साथ अफ़सोस और दुःख को पकड़ कर रखने से भी बदतर क्या है? इससे भी बुरा होता है जब आप अपने अतीत की जीत को पकड़कर रखते हैं और ये सोच लेते हैं कि आप हमेशा जीतने वाले हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता.

इस बुक समरी में हम इन सभी कांसेप्ट पर बारीकी से चर्चा करेंगे और इन्हें सही से हैंडल करने की खूबियों को भी सीखने की कोशिश करेंगे.

 

हमें इन चैप्टर्स में ये भी सीखने को मिलेगा

-क़र्ज़ से मुक्ति क्यों हैं ज़रूरी? 

-पैसों को मैनेज करने का असली खेल

Comments

      
    0:000:00