Premium members get all 17 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्जों में
"दोगलापन" किताब आपको लाइफ और स्टार्टअप्स बिजनेस को शुरू करने की मुश्किलों के बारे में बताती है, कामयाब होने के लिए लगातार कोशिश करते रहने की सलाह देती है, एक इंटरप्रेन्योर के तौर पर आपको अपनी स्ट्रैंथ ओर वीकनेस को समझने की इंपॉर्टेंस पर जोर देती है, और अपने मोटिवेशन को बनाए रखते हुए फेलियर, रिजेक्शन, और क्रिटिसिज्म को कैसे संभालना है, इस बारे में गाइड करती है.
लेखक के बारे में
अशनीर ग्रोवर की लिखी हुई किताब 'दोगलापन' दिसंबर 2022 में पब्लिश की गई है. इसमें लेखक ने दिल्ली में अपने बचपन से लेकर देश में नाम कमाने तक के सफर के बारे में लिखा है.
अशनीर ग्रोवर का जन्म 14 जून 1982 को दिल्ली शहर में हुआ था. वहीं पर वह पले बढ़े. उन्होंने अपनी एजुकेशन दिल्ली में पूरी की. 2004 में उन्होंने दिल्ली आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. 2006 में उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से फाइनेंस प्रोग्राम में एमबीए किया. इसके बाद उन्होंने कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, मुंबई में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया. 2013 में उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी, अमेरिकन एक्सप्रेस (एमेक्स) बैंक को ज्वाइन किया. 2015 में उन्होंने कुछ वर्षों तक किराने की ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ग्रोफर्स में चीफ फाइनेंस ऑफिसर के तौर पर काम किया. और फिर वह पीसी ज्वैलर्स में बिजनेस हेड के तौर पर शामिल हुए. इसके बाद उन्हें 'भारतपे' का आइडिया आया. उसके बाद अशनीर ने शाश्वत नाकरानी और भाविक कोलाडिया के साथ मिलकर 2018 में भारतपे लॉन्च किया, जो आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला पेमेंट ऐप है.
2021 में अशनीर ग्रोवर, पॉपुलर इंडियन रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' में एक शार्क, यानी एक जज और इन्वेस्टर के तौर पर दिखाई दिए थे. इस शो में लोग अपना स्टार्ट-अप बिजनेस लेकर आते हैं, और शो के "शार्क्स" से अपने बिजनेस में पैसा इन्वेस्ट करने को कहते हैं. 'शार्क टैंक इंडिया' का पहला सीजन 20 दिसंबर 2021 को प्रीमियर हुआ था और 4 अप्रैल 2022 को पूरा हुआ था. इस शो ने लोगों को इतना ज्यादा प्रभावित किया, कि घर-घर में बिजनेस और एंटरप्रेन्योरशिप की बातें होने लगीं. और शार्क्स, लोगों में बहुत फेवरेट हो गए. एक शार्क के तौर पर अशनीर ग्रोवर के बात करने का अंदाज बाकी शार्क्स से बिल्कुल अलग था. इस शो के बाद वह यंग जनरेशन में बहुत पॉपुलर हो गए, और बहुत बड़ी संख्या में उनके फैंस और फॉलोअर्स बन गए. लेकिन इसी शो के दौरान अशनीर के बारे में मीडिया में कई तरह की नेगेटिव खबरें आईं, और कई तरह की अफवाहें फैल गईं, जिसके बाद उन्हें मार्च 2022 में भारतपे के मैनेजिंग डायरेक्टर की पोस्ट से रिजाइन करना पड़ा.
और अभी हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अशनीर ग्रोवर ने 6 जुलाई 2022 को अपनी पत्नी माधुरी ग्रोवर के साथ मिलकर थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड (Third Unicorn Private Limited) के नाम से एक नई कंपनी बनाई है. उन्होंने टैलेंटेड लोगों को इस स्टार्टअप से जुड़ने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि जो एंप्लॉयी उनके इस स्टार्टअप के साथ पांच सालों तक जुड़े रहेंगे, उन्हें गिफ्ट के तौर पर ग्रैच्युटी की जगह मर्सिडीज कार मिलेगी. साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ग्रैच्युटी तो बेइज्जती होती है.
साल 2022 में 'शार्क टैंक इंडिया' के पहले सीजन में पार्टिसिपेट करने के बाद से अशनीर ग्रोवर मीडिया में किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने अशनीर से कहा था कि वह खुलेआम भारतपे के सीनियर मैनेजमेंट के बारे में बोलना बंद करें. 2 जनवरी 2023 से सोनी टीवी पर दिखाए जाने वाले शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में अशनीर ग्रोवर को शामिल नहीं किया गया.
अशनीर ग्रोवर ने अपनी लाइफ के 9 साल नौकरी करते हुए बिताए. लेकिन वह कहते हैं, अगर आप लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो आप अपना ड्रीम नौकरी से पूरा नहीं कर पाएंगे. इसके लिए आपको एक बिजनेस शुरू करना होगा. या अगर आप सिर्फ अपनी लाइफ को बनाए रखना चाहते हैं तो आप अपनी नौकरी से खुश रहेंगे.
अशनीर ग्रोवर अपनी लाइफ में तमाम मुश्किलों और उथल-पुथल के बाद भी 240 मिलियन डॉलर की इक्विटी के साथ भारतपे में एक इंटरप्रेन्योर, और इन्वेस्टर होने के साथ-साथ सबसे बड़े इंडिविजुअल शेयर होल्डर भी हैं. इस वजह से उनकी बायोग्राफी और काम करने के एक्सपर्ट तरीके उनके फैंस और बहुत से लोगों को अपनी लाइफ में मुश्किलों का सामना सही ढंग से करने लिए मोटिवेट करते हैं.
यह किन को पढ़ना चाहिए
- जो मुश्किल समय में कब तक और कैसे डटे रहना है, यह जानना चाहते हैं.
- जो अपनी कमजोरियों को एक्सेप्ट करना सीखना चाहते हैं, ताकि उन कमजोरियों को दूर करने पर काम कर सकें.
- जो, हार माने बिना अपनी नाकामयाबियों को संभालना सीखना चाहते हैं.
- जो अपनी ताकत और कमजोरियों को समझना चाहते हैं, और कामयाब होने के लिए सही गाइडेंस चाहते हैं.
- जो अपने फेलियर, रिजेक्शन, और क्रिटिसिज्म के बावजूद मोटिवेटेड बने रहने का तरीका सीखना चाहते हैं.
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free The $100 Startup
Chris Gullibeau · 12 min
Premium The Personal MBA
Josh Kaufman · 16 min
Free The 4-Hour Workweek
Tim Ferriss · 21 min
Free Find Your Why
Simon Sinek, David Mead, Peter Docker · 15 min
Free Secrets of Millionaire Mind
T. Harv Ekar · 15 min
Free The Science of Getting Rich
Wallace D Wattles · 10 min
Free Free to Focus
Michael Hyatt · 16 min
Free The 10X Rule
Grant Cardone · 10 min
Free The One Page Financial Plan
Carl Richards · 11 min
Free Ego is the Enemy
Ryan Holiday · 10 min
Free Breaking The Page
Peter Meyers · 10 min
Premium Perennial Seller
Ryan Holiday · 16 min
