Premium

Rich Dad Poor Dad (Full)

What The Rich Teach Their Kids About Money That The Poor And Middle Class Do Not!

by Robert T. Kiyosaki

12 chapters Hindi audio + text
Rich Dad Poor Dad (Full)
This is a Premium book.

Premium members get all 12 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

रिच डैड, पुअर डैड किताब गरीब, मिडिल क्लास और  अमीर लोगों के बीच मेंटालिटी में अंतर के बारे में बताती है. जो आपको बेहतर तरीके से "फाइनेंशियली लिटरेट" बनाने में यानी आपको पैसे को मैनेज करने के मामले में ज्यादा जानकार बनाने में मदद करेगी. 

 

लेखक के बारे में

रॉबर्ट कियोसाकी एक जापानी अमेरिकी हैं, जिनका जन्म 8 अप्रैल 1947 को  यूनाइटेड स्टेट्स में हवाई आइलैंड के हिलो नाम के शहर में हुआ था. कियोसाकी सही मायने में एक मल्टी टैलेंटेड पर्सनैलिटी हैं. वह एक इंटरप्रेन्योर, इन्वेस्टर, मोटिवेशनल स्पीकर, ऑथर, और एक फाइनेंशियल नॉलेज एक्टिविस्ट भी हैं. वह "रिच डैड पुअर डैड" नाम से लिखी गईं किताबों की सीरीज के लिए बहुत पॉपुलर हैं. उनकी यह बुक सीरीज, इंटरनेशनल बेस्ट सेलर है. 

कियोसाकी "Rich Global LLC and Rich Dad Company" के फाउंडर हैं, जो कि एक प्राइवेट फाइनेंशियल एजुकेशन कंपनी है. यह कंपनी किताबों और वीडियोज के जरिए लोगों को पर्सनल फाइनेंस और बिजनेस एजुकेशन प्रोवाइड करती है. 

कियोसाकी, हिलो हाई स्कूल से ग्रेजुएशन करने के बाद यूएस मर्चेंट मरीन अकैडमी गए. 1975 में उन्होंने ज़ेरॉक्स मशीन सेलर के तौर पर काम किया. तीन साल बाद उन्होंने अपनी खुद की कंपनी शुरू की, जो वेल्क्रो सर्फर वॉलेट बेचती थी. कंपनी ने कुछ समय के लिए अच्छा परफॉर्मेंस दिया. लेकिन बदकिस्मती से वह कंपनी दिवालिया हो गई. 1980 के दशक की शुरुआत में कियोसाकी ने हेवी मेटल रॉक बैंड टी-शर्ट को सर्टिफाइड करने वाले बिजनेस को शुरू किया. उन्होंने 1985 में उस बिजनेस को बेच दिया. बिजनेस में अपनी नाकामियों को देखते हुए कियोसाकी ने 47 वर्ष की उम्र में बिजनेस से रिटायर होने का फैसला किया. लेकिन 1997 में जब उन्होंने कैशफ्लो टेक्नोलॉजीज इनकॉरपोरेटेड को इस्टैबलिश्ड किया, तो उन्हें उस बिजनेस में बहुत कामयाबी हासिल हुई. इस कंपनी में "रिच डैड क्वाड्रेंट" और "कैश फ्लो क्वाड्रेंट" नाम के दो ब्रांड शामिल हैं. इसके अलावा उनके पास पूरे अमेरिका में बहुत से रियल एस्टेट डेवलपमेंट के लिए प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं.

 

यह किन को पढ़ना चाहिए

- जो एक फायदेमंद इन्वेस्टमेंट, पैसा और ग्लोबल इकोनामी के बारे में जानकारी हासिल करने में इंटरेस्ट रखते हैं. 

- जो अपने पर्सनल फाइनेंस की प्रॉब्लम्स से निपटने के तरीकों को सीखना चाहते हैं, ताकि वह जरूरत के समय कर्ज के पैसों से भी अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकें, और उन्हें कर्जे में डूबने का खतरा भी ना रहे. 

- जो फाइनेंशियल एजुकेशन की कमी की वजह से खुद को पैसों के मामले में इनसिक्योर्ड महसूस करते हैं. और पैसों को स्मार्टली मैनेज करना सीखना चाहते हैं. 

Comments

      
    0:000:00