Premium

Good Arguments

डिबेट के नियम

by Bo Seo

6 chapters 24 min listen Hindi audio + text
Good Arguments
This is a Premium book.

Premium members get all 6 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

साल 2022 में आई इस किताब का एक हिस्सा तो memoir है और दूसरा आपको सिखाता है कि किसी बात को रखने का सही तरीका क्या है यानि आर्ट ऑफ स्पीकिंग। डिबेट हमेशा से समाज और बातचीत का एक बड़ा और जरूरी हिस्सा रहा है। लेकिन क्या ये बस इतना ही है कि दो लोग किसी टॉपिक पर बोलें जहां एक सपोर्ट कर रहा हो और दूसरा उसकी बात काटे? असल में गहरार्ई में उतरा जाए तो ये इतना सीधा सादा काम भी नहीं है। भले ही आज आपको सोशल मीडिया और खास तौर पर न्यूज चैनलों में डिबेट करते हुए लोगों की भरमार दिखे पर ये कोई आज की तारीख में शुरु हुआ रवैया भी नहीं है। खास तौर से जब डेमोक्रेसी की बात की जाए तो ये शब्द और भी वजनदार हो जाता है क्योंकि बिना हेल्दी डिबेट के डेमोक्रेसी की परिभाषा अधूरी रह जाएगी। ये किताब समझाती है कि आप किस तरह एक हेल्दी डिबेट का हिस्सा बन सकते हैं और अपना कम्युनिकेशन बेहतर बना सकते हैं। अगर हम बस किसी बात को नकारने का बेहतर तरीका भी सीख लें तो न सिर्फ हमारे रिश्ते सुधर सकते हैं बल्कि समाज भी और ज्यादा खुले दिमाग वाला बन सकता है। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• ऐसे कपल्स जो अपने पार्टनर के सामने अच्छी तरह अपनी बात रखना चाहते हैं

• ऐसे लोग जो जल्दी किसी से घुल मिल नहीं पाते

• हर वो इंसान जो अपनी बातचीत में वजन डालना चाहता है 

 

लेखक के बारे में

इस किताब के लेखक बो सो ने दो बार डिबेट की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। वो ऑस्ट्रेलियन नेशनल टीम के लिए डिबेटिंग कोच भी रह चुके हैं। वो डिबेटिंग कम्यूनिटी का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने अटलांटिक और न्यूयार्क टाइम्स जैसे बड़े पब्लिकेशन के लिए लिखा है। उनको ऑस्ट्रेलिया के टीवी डिबेट प्रोग्रामों में अक्सर देखा जाता है।

Comments

      
    0:000:00