Premium

Conversations Worth Having

बातचीत का सलीका सिखाती किताब

by Jackie Stavros and Cheri Torres

5 chapters 20 min listen Hindi audio + text
Conversations Worth Having
This is a Premium book.

Premium members get all 5 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

एक पुरानी कहावत है बातन हाथी पाइए, बातन हाथी पांव। इसका मतलब ये है कि अगर बातचीत का सलीका अच्छा हो तो आपको उसका ईनाम भी मिल सकता है और अगर बुरा हो तो सजा भी। बोलने को स्किल इसीलिए तो कहा जाता है। इसके महत्व का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये स्किल सीखने के लिए लोग पैसे और अपना कीमती समय तक देने को तैयार रहते हैं। साल 2018 मे आई ये किताब बताती है कि conversation की क्या ताकत होती है और हम किस तरह एक अच्छी बातचीत की मदद से अपने काम, रिश्तों और समाज में अच्छी जगह बना सकते हैं। असल जिंदगी और साइंटिफिक बातों को सामने रखकर ये किताब आपको राह दिखाती है कि किस तरह हम अपनी बातचीत का तरीका बेहतर बना सकते हैं। सही जवाब पाने के लिए जरूरी है कि आप सही सवाल करें ताकि बातचीत भी सही दिशा में जाए। 

 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• जो लोग किसी टीम को लीड करते हैं

• पैरेंट्स और टीचर जो बच्चों को तरक्की करते हुए देखना चाहते हैं

• हर वो इंसान जो अपनी कम्युनिकेशन स्किल सुधारना चाहता है 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे

• किसी बातचीत में छिपी ताकत

• किसी मुश्किल सिचुएशन को कैसे बदलें

• कुछ टीचर दूसरों से बेहतर क्यों होते हैं

 

 

लेखक के बारे में

जैकी स्टावरोस, लॉरेंस टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उनको लीडरशिप, organizational development और मैनेजमेंट में तीस साल से ज्यादा का अनुभव है। co author के तौर पर उनकी लिखी बहुत सी किताबों में Learning to SOAR का नाम खास तौर पर लिया जा सकता है। चेरि टॉरेस ने कॉर्पोरेट सेक्टर में काफी ऊंची पोस्ट्स पर काम करते हुए दुनियाभर के बड़े कॉर्पोरेट्स को प्रोडक्टिविटी, कम्युनिकेशन और टीम वर्क को बेहतर बनाने में मदद की है। उनके लिखे आर्टिकल्स टॉप के अखबारों, वेबसाइट और मैग्जीन में छपते हैं। इनमें Careers in Government, Forbes और Training Magazine जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Comments

      
    0:000:00