Premium

Nonviolent Communication

बातों में मिठास बनाए रखें

by Marshall B. Rosenberg, PhD

11 chapters 23 min listen Hindi audio + text
Nonviolent Communication
This is a Premium book.

Premium members get all 11 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

किसी ने सच कहा है कि तीर की चोट भर जाती है पर बातों की चोट नहीं भरती। लेकिन ये हम सब महसूस कर रहे हैं कि आज लगभग हर दूसरा इंसान खुद को सही या सुपीरियर दिखाने के चक्कर में बिना सोचे समझे जो मुंह में आया बोल देता है। और तो और हम अपने लिए भी उल्टा सीधा बोलने से बाज नहीं आते। इस तरह की बातों को violent communication कहा जाता है। लेकिन इनसे बचना चाहिए। पर कई बार हम न चाहते हुए भी तीखी बातें बोल देते हैं फिर भले ही बाद में पछतावा हो। ये किताब आपको Nonviolent Communication यानि NVC के कुछ तरीके और नियम बताती है ताकि हम अपने और दूसरों के साथ नरमी और प्यार से पेश आएं। इस तरह आपका बर्ताव भी सुधरता है और रिश्ते भी। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• हर वो इंसान जो अपने रिश्ते सुधारना चाहता है चाहे घर हो या ऑफिस

• ऐसे लोग जो किसी अजनबी शहर में रहने आते हैं और वहां लोगों से घुलना मिलना चाहते हैं 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे

• अगर कोई आपको सेल्फिश बोल दे तो कैसे रिएक्ट करें

• आपको अपनी सोच को बातचीत पर हावी होने न दें 

• अपने पार्टनर की छोटी छोटी गल्तियों को नजरअंदाज क्यों करना चाहिए

 

लेखक के बारे में 

इस किताब को लिखने वाले Marshall B. Rosenberg, PhD (1934-2015), सेंटर फॉर नॉन वायलेंट कम्युनिकेशन के फाउंडर थे। ये ग्लोबल लेवल पर शांति के लिए काम करने वाली संस्था है। अपनी जिंदगी में उन्होंने 15 किताबें लिखीं। इस किताब की दस लाख से ज्यादा कॉपीज बिक चुकी हैं।

Comments

      
    0:000:00