Premium

Losing Earth

क्लाइमेट चेंज का इतिहास

by Nathaniel Rich

8 chapters 23 min listen Hindi audio + text
Losing Earth
This is a Premium book.

Premium members get all 8 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

इस किताब के नाम से आपको थोड़ी हैरानी होगी कि क्लाइमेट चेंज तो आज के दौर की परेशानी है फिर भला हम इसके इतिहास की बात कैसे कर सकते हैं। क्लाइमेट चेंज भले ही आज ज्यादा सुनने में आता है पर इसकी शुरुआत तो हमारे इवॉल्यूशन से हो गई थी। लेकिन इसे इतना बड़ा बनाने में 19वीं और बीसवीं सदी का ज्यादा रोल रहा है और अब तो दिन ब दिन हम इसमें तेजी से कुछ ना कुछ जोड़ते चले करते जा रहे हैं। अगर समय रहते सही कदम उठाए जाते तो आज ये परेशानी इतनी बड़ी बनकर नहीं उभर पाती। साल 2019 में आई ये किताब इसी क्लाइमेट चेंज नाम की मुसीबत को विज्ञान और पॉलिटिक्स के नजरिए से आपके सामने रखती है। क्योंकि इस ग्लोबल प्रॉब्लम को हैंडल करना इन दोनों ही फील्ड्स के दायरे में सबसे ज्यादा आता है। जहां तक विज्ञान की बात है तो उसने काफी पहले खतरे की घंटी बजा दी थी पर कुछ ताकतों ने इकट्ठा होकर इसकी आवाज दबाने की पूरी कोशिश की जो आज भी जारी है। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• जो लोग एनवायरमेंट के लिए काम करते हैं

• पॉलिटिक्स से जुड़े लोग जिनको कड़वी सच्चाई दिखाने की जरूरत है

• हर वो इंसान जो धरती और एनवायरमेंट की परवाह करता है 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे

• हेयर स्प्रे से किस तरह एनवायरमेंट को बचाने का मूवमेंट शुरू हुआ

• 1979 की खबरें आज भी उतना ही वजन क्यों रखती हैं

• क्लाइमेट चेंज रोकने के मूवमेंट को पीछे ढकेलने में किसका सबसे बड़ा हाथ था

 

लेखक के बारे में

नाथानिएल रिच एक जाने माने जर्नलिस्ट और नॉवेलिस्ट हैं। इनको अपने काम के लिए ढेरों अवॉर्ड मिल चुके हैं। उनके आर्टिकल अक्सर द न्यूयॉर्क टाइम्स मैग्जीन, द अटलांटिक और द न्यूयॉर्क रिव्यू ऑफ बुक्स में छपते रहते हैं।

Comments

      
    0:000:00