Premium

Coffee Can Investing

स्टॉक मार्केट का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की तरकीब

by Saurabh Mukherjea, Rakshit Ranjan and Pranab Uniyal

9 chapters 22 min listen Hindi audio + text
Coffee Can Investing
This is a Premium book.

Premium members get all 9 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

आप जितने भी पैसे कमा लें जब तक उनको सही जगह इन्वेस्ट ना किया जाए तो आप अपनी आमदनी का पूरा फायदा नहीं ले सकते इसलिए हर समझदार इंसान इन्वेस्टमेंट की सोचता है। आपने भी अपने फ्यूचर गोल और बजट के हिसाब से कुछ ना कुछ इन्वेस्टमेंट तो किए होंगे। लेकिन आपको ये भी समझ आता होगा कि इन सबसे आपको बहुत ज्यादा फायदा नहीं हो पाया है। स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट पर तो ये बात पूरी तरह खरी उतरती है। असल में हम यहां इन्वेस्टमेंट करते हुए कुछ बातें नजरअंदाज कर जाते हैं जो नतीजों पर बहुत असर डाल सकती हैं। ये किताब आपको इन गल्तियों से बचना सिखाती है। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए 

• हर वो इंसान जो अपने पैसे इन्वेस्ट करना चाहता है

• आने वाले कल की परवाह करने वाले लोग

• स्टॉक मार्केट से घबराने वाले लोग 

 

लेखकों के बारे में

सौरभ ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वे Marcellus Investment के फाउंडर और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर हैं। इससे पहले Ambit Capital में काम करते हुए उन्होंने इस कंपनी को "Most Improved Brokerage House" का खिताब दिलाया। उन्होंने 2015 से 2017 के बीच एशिया मनी पोल्स की तरफ से दिया जाने वाला leading equity strategist का टाइटल भी अपने नाम पर रखा था। सौरभ की लिखी दूसरी किताबों में Gurus of Chaos: Modern India's Money Masters, The Victory Project और Unfiltered: The CEO and The Coach जैसे नाम शामिल हैं। रक्षित रंजन, फाइनेंस और वेल्थ मैनेजमेंट में 20 सालों से भी ज्यादा अनुभव रखते हैं। वे Lloyds Bank और Execution Noble में काम कर चुके हैं और लगातार काफी सालों तक यूके के टॉप 3 इन्श्योरेंस एनालिस्ट में बने रहे। प्रणव ने केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद IIM से MBA किया। HSBC और Standard Chartered Bank में काम करके फिलहाल Ambit Capital से जुड़े हुए हैं।

 

ये किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए? 

ताकि आप भी स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट में की जाने वाली गल्तियों से बचकर अच्छे रिटर्न ले सकें।

अच्छा बताइए आपके हिसाब से कौन सा इन्वेस्टमेंट सेफ है और कहां रिस्क ज्यादा है? सेफ इन्वेस्टमेंट के लिए आपने जरूर रीयल एस्टेट और गोल्ड का नाम लिया होगा। जबकि रिस्की इन्वेस्टमेंट में जबान पर सबसे पहला नाम आता है स्टॉक मार्केट का। आपने ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जिन्होंने स्टॉक मार्केट में अपने पैसे लगाकर नुकसान उठाया। लेकिन आपने ऐसे लोग भी देखे होंगे जो स्टॉक मार्केट में पैसे लगाकर लखपति और करोड़पति बन गए। पर क्या गोल्ड और रीयल एस्टेट में इन्वेस्ट करने के बाद किसी को इतना बड़ा मुनाफा कमाते हुए देखा है? दरअसल इन्वेस्टमेंट कोई भी हो अगर आप पूरी प्लानिंग और होमवर्क करके आगे बढ़ते हैं तो उससे जुड़े खतरे कम से कम और फायदे ज्यादा से ज्यादा होने की संभावना रहती है। 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे

• अच्छे स्टॉक्स को पहचानने का तरीका

• इन्वेस्टमेंट से रिस्क कम करने का तरीका

• ब्रोकरेज से होने वाला नुकसान

Comments

      
    0:000:00