Premium members get all 8 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्जों में
कम्प्यूटर का आना तकनीक की दुनिया में एक नया सवेरा था। आज दुनिया के हर हिस्से में इसका जमकर इस्तेमाल हो रहा है। हर रोज इतने नए प्रोग्राम और सॉफ्टवेयर बनते और अपडेट होते रहते हैं कि आपकी हर जरूरत का इंतजाम पहले ही हो चुका होता है। हम अक्सर तकनीक के इस चमत्कार को धन्यवाद कहते हैं पर क्या कभी कोई ये सोचता है कि इन सबके पीछे कितने लोगों की कितनी मेहनत छिपी होती है? किसी टीम का हिस्सा होना, फिर उसे लीड करना और आखिरकार उस कंपनी को लीड करना ये तरक्की एक के बाद एक मील का पत्थर बनती जाती है पर इसे पार करने वाला कितने मीलों का सफर करता है ये बात समझने के लिए उसके सफर का साथी बनना पड़ता है। ये किताब आपको माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के इसी सफर पर लेकर जाती है।
ये किताब किनको पढ़नी चाहिए
• जो लोग टीम हैंडल करते हैं
• मैनेजर और ऊंचे पदों पर काम करने वाले
• हर वो इंसान जो खुद में एक बदलाव लाना चाहता है
ये किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए?
ताकि आप भी सत्य नडेला की जिंदगी से प्रेरणा लेकर खुद को सफलता की राह पर ले जा सकें।
जिंदगी में बहुत से मोड़ आते हैं। कभी रफ्तार तेज होती है तो कभी धीमी। कभी ऊबड़ खाबड़ सड़क तो कभी तेज ढलान। लेकिन एक अच्छे ड्राइवर की तरह हमें अपना फोकस बनाकर रखना पड़ता है तभी हम इन रास्तों को सही तरह पार कर पाते हैं। सत्य ने भी ऐसे बहुत से उतार चढ़ाव देखे। बचपन से जवानी तक क्रिकेटर बनने के सपने को जीते रहे फिर किसी दिन कम्प्यूटर से इस तरह दिल लग गया जैसे ये उनका पहला प्यार रहा हो। नौकरी में तरक्की मिली तो निजी जिंदगी ने चुनौतियां सामने रख दीं। एक आम इंसान होता तो शायद घबराकर हार मान लेता। पर सत्य नडेला तो शायद इतिहास लिखने के लिए ही बने थे। वो एक के बाद एक हर इम्तिहान पार करते गए और खुद को उस मकाम पर पहुंचा दिया कि आज सारी दुनिया उनकी मिसाल देती है। इनको भारत सरकार की तरफ से साल 2022 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे
• किस तरह एक पिता ने अपने बच्चे का टैलेंट पहचाना
• Empathy ने किस तरह सत्य नडेला को सफलता दिलाई
• सत्य नडेला ने कैसे माइक्रोसॉफ्ट का वर्क कल्चर बदला
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free The $100 Startup
Chris Gullibeau · 12 min
Premium The Personal MBA
Josh Kaufman · 16 min
Free The 4-Hour Workweek
Tim Ferriss · 21 min
Free Find Your Why
Simon Sinek, David Mead, Peter Docker · 15 min
Free Secrets of Millionaire Mind
T. Harv Ekar · 15 min
Free The Science of Getting Rich
Wallace D Wattles · 10 min
Free Free to Focus
Michael Hyatt · 16 min
Free The 10X Rule
Grant Cardone · 10 min
Free The One Page Financial Plan
Carl Richards · 11 min
Free Ego is the Enemy
Ryan Holiday · 10 min
Free Breaking The Page
Peter Meyers · 10 min
Premium Perennial Seller
Ryan Holiday · 16 min
