Premium

Learn to Earn

A Beginner's Guide to the Basics of Investing and Business

by Peter Lynch and John Rothchild

6 chapters 18 min listen Hindi audio + text
Learn to Earn
This is a Premium book.

Premium members get all 6 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

आपने सुना होगा कि पैसा खुशियां नहीं खरीद सकता। पर आप ये तो मानते होंगे कि पैसा बहुत सी परेशानियों को दूर जरूर रख सकता है। लोग ऐसे ही तो रात दिन पैसा कमाने की होड़ में नहीं लगे रहते ना। हम ये तो नहीं कहते कि आप हाथ पर हाथ धरे बैठे रहिए पर अगर कोई ऐसा रास्ता हो जो आपके आने वाले कल के लिए इनकम जनरेट कर दे तो क्या बुराई है? इसका तरीका है बिजनेस और इन्वेस्टमेंट। पर इनको लेकर ज्यादातर लोग गलतफहमी रखते हैं। आप ये सोचेंगे कि बिजनेस या कंपनी को शुरू करना और चलाना बड़ा मुश्किल काम है जिसमें ढेर सारा पैसा, मैनपावर और स्किल लगती है। इसी तरह इन्वेस्टमेंट को लेकर भी आम सोच इतनी साफ नहीं है। पर अगर हम ये कहें कि आप एक कमरे से अपने बिजनेस के मालिक बन सकते हैं और 100 रुपए से इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कर सकते हैं तो कैसा रहेगा? आइए समझते हैं कैसे। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए

• जो लोग बिजनेस या इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं

• फाइनेंस में रुचि रखने वाले

• हर वो इंसान जो अपना फ्यूचर सिक्योर करना चाहता है 

 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे

• इन्वेस्टमेंट के अलग अलग तरीके

• इन तरीकों के फायदे और नुकसान

• बिजनेस या कंपनी आखिर है क्या

 

लेखकों के बारे में

यूएस के रहने वाले पीटर का नाम एक जाने माने इन्वेस्टर, म्यूचुअल फंड स्टार मैनेजर और लेखक के तौर पर लिया जाता है। 1977 से 1990 के बीच Fidelity Investments के लिए फंड मैनेजर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने 29% का रिटर्न जनरेट करवाया था। इस दौरान उनके किए गए इन्वेस्टमेंट 18 मिलियन से बढ़कर 21 बिलियन डॉलर बन गए। उन्होंने इन्वेस्टमेंट की शुरुआत अपने कॉलेज के दिनों से ही कर ली थी। उनकी लिखी दूसरी किताबों में One Up on Wall Street और Beating the Street जैसे नाम शामिल हैं। वे आज भी Fidelity से पार्ट टाइम एडवाइजर के तौर पर जुड़े हुए हैं। पर अब उनका ज्यादातर समय चैरिटी में बीतता है। इसे भी वो एक तरह का इन्वेस्टमेंट ही मानते हैं। जॉन अपने समय के जाने माने जर्नलिस्ट और राइटर थे। उनमें फाइनेंस की सीरियस बातों को भी हंसी मजाक में हल्के फुल्के और मजेदार ढंग से लिख देने का हुनर था। उन्होंने फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट पर दस से भी ज्यादा किताबें लिखीं। वे Time and Fortune के लिए भी लंबे समय तक कॉलम लिखते रहे थे।

Comments

      
    0:000:00