Premium

The Unemployed Millionaire

9 to 5 वाली जिंदगी से आजादी

by Matt Morris

8 chapters 20 min listen Hindi audio + text
The Unemployed Millionaire
This is a Premium book.

Premium members get all 8 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

हम काम क्यों करते हैं? जाहिर है पैसा कमाने के लिए। और पैसा क्यों जरूरी है? ताकि आप एक अच्छी लाइफ जी सकें। आप अपना, अपने परिवार का, उनकी जरूरतों का, सेहत का और खुशी का ध्यान रख सकें वगैरह वगैरह। पर जब ये पैसा कमाने की जद्दोजहद आपको उल्टे नतीजे देने लगे तो? आप भी खुश ना रहें, परिवार को भी आपसे शिकायतें हों कि आप उनको समय नहीं दे रहे और तो और आपकी सेहत और दिमागी सुकून भी तहस नहस होने लगे तो भला ये पैसा किस काम का? अब आप कहेंगे कि पैसा ना हो तो हम जिएंगे कैसे? पर पैसे कमाने के लिए किसी और की गुलामी करने की क्या जरूरत है? शायद कभी ऐसा दौर था जब पैसा कमाने के लिए पैसे की जरूरत पड़ती थी। पर आज हालात काफी बदल चुके हैं। अगर आप थोड़ी सी सूझबूझ, डेडिकेशन और समय दें तो पैसा आपके पीछे भागेगा। ये किताब आपको बताती है कैसे। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

· जो लोग अपने कदमों पर खड़े होना चाहते हैं

· जो लोग अपनी जॉब से हटकर कुछ करना चाहते हैं

· हर वो इंसान जो तंगी से गुजर रहा है 

 

लेखक के बारे में

Matthew Morris एक self-made millionaire हैं और दस बार बेस्ट सेलिंग राइटर्स में अपना नाम लिखवा चुके हैं। तंगहाल बचपन और कर्ज में डूबे जवानी के दिनों से निकलकर उन्होंने महज 29 साल की उम्र में खुद को मिलेनियर क्लब में शामिल कर लिया था। वो सफलता से अपना बिजनेस तो चला ही रहे हैं पर इसके साथ साथ दुनियाभर के लोगों के बीच जाकर उनको अपनी कहानी से प्रेरणा भी देते हैं।

Comments

      
    0:000:00