Free book

Battle Hymn Of The Tiger Mom

अपने बच्चों की देखभाल साउथ ईस्ट एशिया के तरीकों से करिए।

by Amy Chua

7 chapters 9 min listen Hindi audio + text
Battle Hymn Of The Tiger Mom
Chapter 1 is free. The other 6 chapters are one step away.

Create a free account (name, email, password) to listen to the whole book. Your progress is saved in the Yebook app too.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ़्ज़ों में

बैटल हाइम ऑफ़ द टाइगर माम में लेखिका एमी चुआ (Amy Chua) ने बच्चों की देख भाल करने के लिए अपने माता-पिता के पुरानें और सख्त चाइनीज़ तरीकों के बारे में बताया है। वे इन तरीकों को तीन पीढ़ियों से अपनाती आ रही हैं। एमी चुआ युनाइटेड स्टेट्स में रहने वाले एक सख्त चाइनीज़ परिवार में पैदा हुई थीं। उनके माता पिता ने उन्हें कड़ी मेहनत से सफलता पाने के लिए मजबूर किया, न कि उन्हें ज़्यादा प्यार देकर कमज़ोर बनाया। इस किताब में लेखिका ने बताया है कि कैसे आप अपने बच्चों के साथ सख्त होकर भी एक अच्छे माता या पिता बन सकते हैं । 

 

 यह किसके लिए है 

- वे लोग जो बच्चे या उनके माता पिता के साथ काम करते हैं।

- वे माता पिता जो अपने बच्चों की देखभाल पश्चिमी तरीकों से नहीं करना चाहते।

- वे लोग जो एक अलग तरीके के परिवार के बारे में जानना चाहते हैं।

 

लेखिका के बारे में

एमी चुआ येल लॉ स्कूल (Yale Law School) में लॉ की प्रेफेसर हैं। उनकी किताब डे आफ़ एम्पायर ( Day Of Empire ) एक बेस्ट सेलर किताब है। इस किताब में उन्होंने बताया है कि कैसे बड़ी बड़ी शक्तियाँ दुनिया पर राज करती हैं और क्यों उनका पतन होता है। 2011 में वे टाइम मैगज़ीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक थीं।

Comments

      
    0:000:00