
Premium members get all 7 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्ज़ो मै
द अनटेथर्ड सोल पूरी तरह आपके बारे में है। यह किताब आपकी फीलिंग्स, आपके विचार और आपके अंदर की उस ताकत के बारे में बात करती है, जो आपको बेहतर इंसान बनने में मदद कर सकती है।
यह किताब बताती है कि हम अपने मन को कैसे समझ सकते हैं, अपनी फीलिंग्स को कैसे संभाल सकते हैं और अपने आपको ज़्यादा अच्छे से कैसे जान सकते हैं। इसका मक़सद आपको अपने मन का मालिक बनाना है, ताकि आप ज़्यादा सुकून और ख़ुशी के साथ अपनी ज़िंदगी जी सकें।
यह किताब किन लोगों के लिए है?
जो लोग ज़्यादा खुश और हेल्दी ज़िंदगी जीना चाहते हैं।
जो लोग अपने दुख, गुस्से और दूसरी नेगेटिव फीलिंग्स से बाहर निकलना चाहते हैं।
जो लोग अपने आपको और अपनी अंदर की दुनिया को बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं।
मेरे लिए इसमें क्या है?
हम सभी कभी-न-कभी अपने ही विचारों में उलझ जाते हैं। कभी हमें किसी से जलन होने लगती है, कभी हम दुखी हो जाते हैं और कभी बिना वजह डर महसूस करने लगते हैं। धीरे-धीरे ये फीलिंग्स हमें उस इंसान से दूर करने लगती हैं, जैसा हम बनना चाहते हैं।
हमारा मन बहुत कमाल की चीज़ है। यही हमें नए-नए आइडिया देता है, आगे बढ़ने की ताकत देता है और मुश्किल समय में हमारी मदद करता है। लेकिन यही मन कभी-कभी हमें नेगेटिव सोच में भी फँसा देता है।
सच तो यह है कि हममें से ज़्यादातर लोग अपने मन को ठीक से समझते ही नहीं हैं।
हमारे अंदर एक ऐसी ताकत भी है, जो हमें नेगेटिव सोच से बाहर निकाल सकती है और हमारी अच्छी फीलिंग्स को और मज़बूत बना सकती है।
यह किताब आपको सिखाएगी कि आप अपने मन और अपनी फीलिंग्स को बेहतर तरीके से कैसे समझ सकते हैं और उन्हें अपने ऊपर हावी होने से कैसे रोक सकते हैं।
इस किताब में आप जानेंगे
आपका असली रूप और आप अपने बारे में क्या सोचते हैं, इन दोनों में क्या फ़र्क है।
हमारे अंदर की एनर्जी हमें बेहतर महसूस करने में कैसे मदद करती है।
और डर पर जीत पाना उंगली में चुभे काँटे को निकालने जैसा क्यों होता है।
लेखक के बारे में
माइकल ए. सिंगर एक लेखक हैं। उन्होंने टेम्पल ऑफ़ द यूनिवर्स नाम से योग और मेडिटेशन सेंटर शुरू किया है। उन्होंने द सर्च फ़ॉर ट्रुथ और थ्री एसेज़ ऑन यूनिवर्सल लॉ: कर्मा, विल एंड लव जैसी किताबें भी लिखी हैं।
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free The Art of Possibility
Rosamund Stone Zander and Benjamin Zander · 22 min
Free A Curious Mind
Brian Grazer and Charles Fishman · 14 min
Free Breakfast With Socrates
Robert Rowland Smith · 11 min
Free Awaken The Giant Within
Tony Robbins · 14 min
Free Born For This
Chris Gullibeau · 12 min
Free The Power of Intention
Wayne W. Dyer · 18 min
Free Magic Words
Tim David · 13 min
Free Inner Engineering
Sadhguru Jaggi Vasudev · 16 min
Free Living the 80/20 Way
Richard Koch · 15 min
Free A Message to Garcia
Elbert Hubbard · 7 min
Free The Career Playbook
James M. Citrin · 19 min
Free Make your Bed
William H. McRaven · 12 min