Premium

Workplace Wellness that Works

10 Steps to Infuse Well-Being and Vitality into Any Organization

by Laura Putnam

11 chapters 23 min listen Hindi audio + text
Workplace Wellness that Works
This is a Premium book.

Premium members get all 11 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ो मै

वर्कप्लेस वेलनेस दैट वर्क्स (2015) यह किताब बताती है कि किसी भी कंपनी या ऑफ़िस में ऐसा माहौल कैसे बनाया जाए, जहाँ लोग सिर्फ़ काम ही न करें, बल्कि खुशी और सुकून के साथ काम करें।

इसमें 10 आसान स्टेप बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने ऑफ़िस का माहौल बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, इसमें बड़ी-बड़ी कंपनियों की असली मिसालें भी दी गई हैं, ताकि हर बात आसानी से समझ में आए।

 

यह किताब किन लोगों के लिए है?

जो अपने ऑफ़िस का माहौल बेहतर बनाना चाहते हैं।

मैनेजर और सीईओ।

एचआर में काम करने वाले लोग।

 

इसमें आपके लिए क्या है?

हमने कई बार सुना है कि कुछ कंपनियाँ अपने वर्कर्स के लिए हेल्थ प्रोग्राम चलाती हैं। कहीं फल रखे जाते हैं, कहीं लोगों को एक्सरसाइज़ करने के लिए मोटिवेट किया जाता है और कहीं रोज़ कितने कदम चले, यह गिनने वाली मशीन दी जाती है।

ये सब अच्छी बातें हैं, लेकिन वर्कप्लेस वेलनेस सिर्फ़ इतनी-सी बात नहीं है।

इसका मतलब है ऐसा ऑफ़िस, जहाँ लोग खुलकर काम कर सकें, थोड़ा चल-फिर सकें, हँस सकें, अच्छा खाना खा सकें, एक-दूसरे से अच्छे रिश्ते बना सकें और अपने काम का कोई बड़ा मकसद महसूस कर सकें।

यानी सिर्फ़ अच्छी सेहत ही नहीं, बल्कि ऐसा माहौल जहाँ हर इंसान अपनी अहमियत महसूस करे, अपने काम से जुड़ाव महसूस करे और खुशी के साथ काम करे।

 

इस किताब में आप जानेंगे

कैसे वर्कर्स के हेलमेट पर उनके परिवार की तस्वीर लगाने से सेफ्टी बढ़ सकती है।

क्यों लियोनार्डो दा विंची से वर्कप्लेस वेलनेस के बारे में बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

कैसे ओज़फ़ॉरेक्स का ग्लोबल वेकेशन प्रोग्राम वर्कर्स के बीच बराबरी का एहसास पैदा करता है।

 

लेखिका के बारे में

लॉरा पुटनम मोशन इन्फ्यूज़न नाम की कंपनी की फ़ाउंडर और सीईओ हैं। उनकी कंपनी अलग-अलग संस्थाओं और कंपनियों को यह सिखाती है कि अपने वर्कर्स के लिए बेहतर, खुशहाल और हेल्दी माहौल कैसे बनाया जाए।

वह अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के साथ भी जुड़ी रही हैं। इसके अलावा वह ट्रेनर, डांसर और कंसल्टेंट भी हैं। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों, कॉलेजों और समाज सेवा करने वाली संस्थाओं के साथ काम किया है।

Comments

      
    0:000:00