Premium

A Promised Land

A Memoir of Barack Obama

by Barack Obama

8 chapters Hindi audio + text
A Promised Land
This is a Premium book.

Premium members get all 8 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

यह किताब मिस्टर बराक ओबामा की बायोग्राफी है जो उनकी लाइफ के सारे पहलुओं को बहुत ही सच्चाई और ईमानदारी के साथ बयां करती है. उनकी लाइफ को अच्छी तरह से समझाने के लिए इस किताब को 7 पार्ट्स में डिवाइड किया गया है. इस किताब में एक नॉन पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकन बराक ओबामा के बचपन से लेकर उन के प्रेसिडेंट बनने तक की जर्नी को बहुत ही बारीकी से कवर किया गया है. वह अपनी बायोग्राफी को दो वॉल्यूम में लिखना चाहते हैं जिसमें से यह उनका पहला वॉल्यूम है. इस वॉल्यूम में उन्होंने अपने पोलिटिकल पहलू के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बहुत सी बातेँ शेयर की हैं. और साथ में अपने उन एहसासों के बारे में भी दुनिया को बताया है कि एक पावर फुल कंट्री का प्रेसिडेंट होना कैसा होता है. 

 

 

लेखक के बारे में

इनका पूरा नाम बराक हुसैन ओबामा है. इनका जन्म 4 अगस्त 1961 को होनोलूलू , हवाई, यूएसए में हुआ था. वह अमेरिका के 44 वें प्रेसिडेंट रहे हैं. उनका 8 साल का कार्य काल 20 जनवरी 2009 से लेकर 20 जनवरी 2017 तक रहा है. वह इंग्लिश में किताबें लिखते हैं .उनकी लिखी हुई अब तक की लेटेस्ट किताब ए प्रॉमिस्ड लैंड 17 नवंबर 2020 को पब्लिश हुई है. और पब्लिश होने के 24 घंटे के अंदर ही अमेरिका और कनाडा में इस किताब की 9 लाख कॉपीज बिक गईं. जो कि एक रिकॉर्ड है. हालांकि उनकी पहली किताब ' ड्रीम्स फ्रॉम माई फादरः अ स्टोरी ऑफ रेस एंड इन्हेरिटेंस' 1995 में पब्लिश हुई थी. इस किताब के बेस पर बनी ऑडियो बुक को 2006 में बहुत प्रेस्टीजियस ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया है. उनकी दूसरी किताब द ओडेसिटी ऑफ़ होप अक्तूबर 2006 में पब्लिश हुई थी. जिस को दुनिया भर में खूब पसंद किया गया है. और जिसने बहुत कम समय में बहुत ज्यादा कॉपीज की बिक्री का रिकॉर्ड कायम किया है. 

 

यह किन के लिए है

- जो सोशल सर्विस में जाना चाहते हैं 

- जो पॉलिटिक्स ज्वाइन करना चाहते हैं 

- जो अपनी इस चैलेंजिंग जर्नी के लिए इंस्पायर और अवेयर होना चाहते हैं 

- जो अपने फुल डेडिकेशन और डिवोशन को मोटिवेट करना चाहते हैं.

Comments

      
    0:000:00