18 Minutes
Find Your Focus, Master Distraction, and Get the Right Things Done
by Peter Bregman

Premium members get all 47 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्जों में
ऑथर ने इस किताब में लिखा है कि चाहे आप जो भी काम करते हों, लेकिन एक बात तय है कि आप के पास सही चीजों को करने के लिए कभी भी बहुत टाइम नहीं होता है. यहां पर उन्होंने आप का फोकस तलाश करने के लिए, डिस्ट्रैक्शन को मास्टर करने के लिए और सही चीजों को करने के लिए तमाम तरीकों के बारे में बताया है.
लेखक के बारे में
अमेरिकन ऑथर पीटर ब्रैगमैन ने लीडर शिप, बिजनेस और करियर चॉइस के बारे में तीन किताबें लिखी हैं. उन्होंने पांच और किताबों को लिखने में भी अपना सहयोग दिया है.
'18 मिनट्स ' एक वॉल स्ट्रीट जरनल बेस्ट सेलर किताब है. जिस को सितंबर 2011 में पब्लिश किया गया था. और इस किताब को एक्सियम बिजनेस गोल्ड मेडल के खिताब से भी नवाजा गया है.
पीटर ब्रैगमैन, ब्रैगमैन पार्टनर्स इनकॉरपोरेटेड के सी ई ओ और ब्रैगमैन लीडर शिप पॉडकास्ट के होस्ट भी हैं.
यह किन के लिए है
- जिन्हें लगता है कि वह अपना टाइम और जिंदगी दोनों को एक बेहतर तरीके से यूज़ ना करके इन्हें वेस्ट कर रहे हैं.
- जो अपनी लाइफ में मीनिंग फुल चीजों को कर के एक सेंस ऑफ फुल फिल मेंट को महसूस करना चाहते हैं.
- ऐसे स्टूडेंट्स जो अपने लिए एक सही कैरियर को चुनना चाहते हैं.
- ऐसे लोग जो अपने जॉब में खुशी तलाशना चाहते हैं.
- जो 21वीं सदी की एक जरूरी गाइड बुक के जरिए अपने लिए फोकसिंग को सीखना चाहते हैं और फिर इसे यूज कर के कुछ मीनिंग फुल काम करना चाहते हैं.
18 मिनट्स
यह किताब हमारे टाइम को मैनेज करने के लिए, लाइफ के सभी पहलुओं को कंसीडर कर के, एक प्रॉपर अप्रोच और सॉल्यूशन को प्रोवाइड करती है. फिर चाहे वो टाइम एक साल का हो, एक दिन का हो या फिर एक पल का हो, ऑथर हमें ऐसे तरीके बताते हैं, जिन की मदद से हम जरूरी चीजों को करने के लिए खुद को फोकस कर सकते हैं, और जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं. इस किताब को चार पार्ट्स में डिवाइड किया गया है :
1. पार्ट वन में आप के लिए ऐसी फाउंडेशन तैयार की जाएगी, जिस की मदद से आप इस किताब से इनसाइट्स यानी गहरी जानकारी ले कर उन को अपने एक्शंस में तब्दील कर सकेंगे. ऑथर ने इस पार्ट में कुछ हैबिट्स और माइंड सेट्स को शेयर किया है. जिन की मदद से आप ऐसी पॉसिबिलिटीज को देख पाएंगे जिन के बगैर शायद आप उन को नोटिस ना कर सकें. इस के अलावा आप को सही चीजों पर फोकस करने में , उन चीजों को एक डेली प्लान में बदलने में , उस प्लान के मुताबिक एक्शन लेने में और आप के एफर्ट्स को कमजोर करने की कोशिश करने वाले डिस्ट्रेक्शंस पर महारत हासिल करने में मदद मिलेगी.
2. दूसरे पार्ट में आप को अपनी लाइफ को ऐसी चीजों के आस - पास ऑर्गेनाइज करने के लिए गाइड किया जाएगा, जो आप के लिए बहुत मायने रखती हैं, और आप को खुश रखती हैं . आप अपने गिफ्ट्स का इस्तेमाल करें और अपने आप को अपने लक्ष्य की तरफ ले जाएं .
इस पार्ट में ऑथर ने चार ऐसे एलिमेंट्स के बारे में अपनी जानकारी को शेयर किया है , जिन के आस - पास आप को अपने साल के दौरान पूरे एफर्ट्स के साथ फोकस करना चाहिए . इस के साथ ही यहां पर उन तरीकों को भी देखा जाएगा, जिन की वजह से लोग एक क्लियर फोकस को कायम नहीं रख पाते . और उन की इस तरह की टेंडेंसी को एवॉयड करने के बारे में कुछ स्ट्रैटेजिस के बारे में भी आप से शेयर किया जाएगा . इस सेक्शन के फाइनल चैप्टर में आप के एनुअल फोकस को क्रिएट करने के लिए उन पांच एरियाज के बारे में डिस्कस किया जाएगा जहां आप अपने अगले साल के दौरान अपना ज्यादा तर टाइम खर्च करना चाहेंगे .
3. तीसरे पार्ट में आप अपने एनुअल फोकस को एक 18 - मिनट के डेली प्लान में बदलना सीखेंगे, जिस की मदद से आप सही काम किए जाने , अपने दिन को प्रोडक्टिव बनाने के लिए सॉलिड प्लान बनाने , और साल के दौरान अपने फोकस को फुल फिल करने के लिए संतुष्टि देने वाले स्टेप्स लेने में कामयाब हो सकेंगे.
4. चौथे पार्ट में आप कभी डिस्ट्रेक्शन को इस्तेमाल कर के और कभी इसे एवॉयड कर के इस में महारत हासिल करना सीखेंगे . यहां आप खुद को मोटिवेटेड करना, और डिस्ट्रेक्शन को ऐसे टाइम में भी कंटिन्यू करना सीखेंगे , जब आप के अंदर इसे छोड़ देने का लालच पैदा हो रहा हो. इस के साथ ही आप सही तरह की बाउंड्रीज बना कर खुद को और अपने टाइम को बचाने के बारे में सीखेंगे . इस सेक्शन में आप को बहुत सी सिंपल टिप्स एंड ट्रिक्स , और रूल्स के बारे में बताया जाएगा. जिन की मदद से आप को अपना फोकस बनाए रखने में मदद मिलेगी.
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free Change Your World
John C. Maxwell and Rob Hoskins · 19 min
Free The Leader Habit
Martin Lanik · 13 min
Free Better and Faster
Jeremy Gutsche · 12 min
Free Developing the Leader Within You
John C Maxwell · 12 min
Free Great People Decisions
Claudio Fernandez-Araoz · 16 min
Free Attitude Reflects Leadership
Leo Hamblin · 9 min
Free Charismatic Leadership
Kevin Murray · 22 min
Free The CEO Next Door
Elena Botelho and Kim Powell · 18 min
Free Good People
Anthony Tjan · 18 min
Free Conscious Business
Fred Kofman · 14 min
Free The Power of a Positive Team
Jon Gordon · 14 min
Free Getting Naked
Patrick Lencioni · 8 min