Premium

Hiring Success

How Visionary CEOs Compete for the Best Talent

by Jerome Ternynck

9 chapters 19 min listen Hindi audio + text
Hiring Success
This is a Premium book.

Premium members get all 9 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ों में

साल 2020 में रिलीज़ हुई किताब ‘Hiring Success’ बताती है कि आप अपने बिजनेस के लिए मोस्ट टैलेंटेड पर्सन की नियुक्ति कैसे कर सकते हैं? अगर आप भी नए बिजनेस की शुरुआत करने वाले हैं. फिर ये किताब आपके लिए किसी गाइड से कम नहीं है. इस गाइड की सबसे अच्छी बात क्या है? इस गाइड की सबसे अच्छी बात यही है कि इसमें किसी भी तरह की बकवास नहीं बताई गई है. इस किताब में आपको दो टूक में सही और सटीक जानकारी प्रोवाइड की गई है. 

 

ये किताब किसके लिए है? 

- किसी भी फील्ड के प्रोफेशनल के लिए 

- किसी भी फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए 

- सी.ई.ओ के लिए 

- ऐसे लोग जिन्हें जॉब की ज़रूरत हो 

- एच.आर प्रोफेशनल्स के लिए 

 

लेखक के बारे में

आपको बता दें कि इस किताब का लेखन ‘Jerome Ternynck’ ने किया है. ये लेखक होने के साथ-साथ आंत्रप्रेन्योर और स्मार्ट रिक्रूटर्स के फाउंडर भी हैं. इन्हें अपने फील्ड में 30 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है. 

 

इस किताब में मेरे लिए क्या है?

सफल बिजनेस के खड़ा करने के पीछे सबसे बड़ा योगदान वहां काम करने वालों का होता है. उस बिजनेस में सही लोग काम कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं. ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कर्मचारियों को नियुक्त कैसे करते हैं? ये काम कहने में आसान होता है. लेकिन करने में बहुत कठिन होता है. कई रिसर्च रिपोर्ट में ये देखा गया है कि बड़े से बड़े सी.ई.ओ को इस काम में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. 

इस किताब में दिए गए चैप्टर्स से आपको कई महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में पता चलेगा. जिसकी मदद से टैलेंट को पहचानने के लिए आपकी पारखी नज़र हो जाएगी. इस किताब में काफी क्लियर और सटीक लैंग्वेज का उपयोग किया गया है. 

इस किताब की मदद से आपको हायरिंग प्रोसेस के बारे में अच्छे से पता चल जाएगा. वो भी काफी सिम्पल भाषा में, आपको पता चलेगा कि कैसे अपने बिजनेस के लिए सही कैंडीडेट का चयन करना है? किसी भी टैलेंट की परख करने के लिए आपके अंदर कौन सी ख़ूबी होनी चाहिए? इस समरी में आप जानेंगे किकिसी को हायर करना मार्केटिंग से कम नहीं है, हायरिंग और मार्केटिंग में क्या समानताएं होती हैं? और स्टीव जॉब्स हायर कैसे किया करते थे?

Comments

      
    0:000:00