Premium

Business Adventures

वर्ल्ड ऑफ वाल स्ट्रीट की 12 कहानियाँ

by John Brooks

13 chapters Hindi audio + text
Business Adventures
This is a Premium book.

Premium members get all 13 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

यह किताब आपको सिखाती है कि आप एक कंपनी को कैसे चला सकते हैं, स्टॉक मार्केट में कैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं, और कैसे अपने जॉब को चेंज कर सकते हैं, और इसके अलावा यह किताब पिछली सदी के दौरान बहुत सारी बड़ी कंपनियों और उनके लीडर्स के साथ होने वाले इंटरेस्टिंग अनुभवों को आपके साथ शेयर भी करती है. 

 

यह किन के लिए है

- हर नौजवान और इंस्पायर्ड शख्स जो बिजनेस में अपनी  नॉलेज को गहरा करना चाहते हैं,

- जो अपने अंदर परफेक्शन लाना चाहते हैं, 

- जो करिअर के साथ - साथ अपनी जिंदगी को भी लगातार डिवेलप करना चाहते हैं, और 

- जो अपने सेल्फ मोटिवेशन को बढ़ाना चाहते हैं.  

 

लेखक के बारे मे

इनका पूरा नाम जॉन निक्सन ब्रुक्स है. इनका जन्म 5 दिसंबर 1920 को न्यू यॉर्क सिटी में हुआ था. और 27 जुलाई 1993 को इन की डेथ हो गई थी. 1949 में उन्होंने न्यू यॉर्कर मैगज़ीन में फाइनेंशियल टॉपिक्स के लिए स्टाफ राइटर के तौर  पर काम शुरू किया और वहां पर अपने बहुत सालों के काम के दौरान  फाइनेंशियल टॉपिक्स पर उनकी लिखी हुई तीन नोवेल्स पब्लिश हो चुकी हैं, इसके अलावा उन्होंने बिजनेस और फाइनेंस के सब्जेक्ट पर 10 नॉन फिक्शन किताबें भी लिखी हैं. और उनमें से 1969 में पब्लिश होने वाली उनकी किताब ' बिजनेस एडवेंचर्स ' को दुनिया के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ने अपनी जिंदगी की सबसे फेवरेट बिजनेस बुक बताया है. 1974 में जॉन ब्रुक्स को उनकी किताबों के लिए  जीराल्ड लोएब अवार्ड से नवाजा गया है. 

 

Business Adventures by John Brooks

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और इन्वेस्टमेंट गुरु वॉरेन बफेट ने 27 जनवरी, 2017 को न्यूयॉर्क में कोलंबिया बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकार चार्ली रोज के साथ डिस्कशन करने के दौरान बताया कि हर एक सक्सेस फुल बिजनेस मैन के पीछे किताबों की एक लिस्ट होती है जिनसे उन्हें बिजनेस को चलाने मे और एक कामयाब जिंदगी जीने में मदद मिलती है.और इन दोनों लोगों का यही मानना है कि 1969 की किताब 'बिजनेस एडवेंचर्स'  अब तक की सबसे अच्छी बिजनेस बुक है. क्योंकि इस किताब में काफी इंटरेस्टिंग और विजन से भरी हुई कहानियों का कलेक्शन है जिन को पढ़ कर बिजनेस में इंटरेस्ट रखने वाले सभी लोगों को उनसे सीखना ही चाहिये. एक मशहूर कहावत है दोज हू डोंट रिमेंबर द पास्ट आर कंडेम्न्ड टू रिपीट इट. जिसका मतलब है कि जो लोग हिस्ट्री को नहीं समझते हैं वही लोग दूसरों से सीखे बिना अपनी गलतियों को बार-बार रिपीट करते हैं. और क्योंकि बिल गेट्स ऐसे इंसान नहीं बनना चाहते थे और हिस्ट्री पढ़ने की इंपॉर्टेंस को समझते थे, इसीलिए यह किताब बिजनेस लाइन में उनकी सबसे फेवरेट किताबों में से एक है. और इसलिए हमारे लिए भी यह जरूरी है कि हम हिस्ट्री को समझें और पिछली सेंचुरी में वाकया हुई बड़ी बड़ी घटनाओं से सीखें. और खुद भी सक्सेस फुल हो जाएं.  किताब में लिखी 12 कहानियां इस तरह से हैं :

Comments

      
    0:000:00