Premium members get all 6 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्जों में
साल 2006 में आई ये किताब वैसे तो कुछ पुरानी हो चुकी है लेकिन इसकी बातें हर दौर में काम आती हैं। इसमें कॉर्पोरेट सेक्टर में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के व्यवहार और सोच को काफी बारीकी से जांचा परखा गया है। यानि ऐसे लोग जो इन बड़ी कंपनियों में डिसीजन मेकर की भूमिका में होते हैं। इसे पढ़कर आपको ये समझ आने लग जाता है कि आपको इन लोगों से कैसे कॉन्टेक्ट करना है, कैसे बातचीत करनी है और कैसे अपना प्रोडक्ट या सर्विस ऑफर करनी है। यानि वो सब कुछ जो एक अच्छी सेल्स पिच में गिना जाता है। अगर आप ये बातें अच्छी तरह समझ लेते हैं तो बड़े से बड़े क्लाइंट बना सकते हैं और आपको कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
ये किताब किनको पढ़नी चाहिए
- सेल्स की फील्ड से जुड़े हुए लोग जो बड़े क्लाइंट्स बनाना चाहते हैं
- जो लोग कॉर्पोरेट सेक्टर के कामकाज को अच्छी तरह समझना चाहते हैं
- हर वह व्यक्ति जो अपनी कम्युनिकेशन स्किल सुधारना चाहता है
लेखिका के बारे में
जिल कोनराथ, सेल्स स्ट्रेटेजी एक्सपर्ट हैं। वे सेल्सपर्सन को ज्यादा से ज्यादा क्लाइंट बनाने की ट्रेनिंग देती हैं।जिल को दुनियाभर में सुना जाता है। उनकी वर्कशॉप ने एक अलग पहचान बनाई है। इस पुस्तक के अलावा उन्होंने एजाइल सेलिंग (2014) और स्नैप सेलिंग (2012) जैसी और किताबें भी लिखी हैं।
ये किताब मुझे क्यों पढ़नी चाहिए? ताकि आप अपनी सेलिंग स्किल्स निखार सकें।
सेलिंग एक मुश्किल जॉब है। ऊपर से कोई आपको इतना importance भी नहीं देता है। रोज ढेरों लोगों से मिलना, उनसे फोन पर बातें करना, इतने ईमेल कि उनका जवाब देना भी मुश्किल हो। इन सबसे दिमाग चकरा जाता है। इसके बाद भी टार्गेट की तलवार हमेशा सर पर लटकती रहती है। आखिर सेल्स का काम इतना मुश्किल क्यों है? इसकी एक बड़ी वजह है अटेंशन। एक आम ग्राहक के पास भी रोज ढेरों ऑफर आते हैं। फिर बात जब किसी बड़े क्लाइंट की हो तो उनको अप्रोच करने वाले कितने सेल्सपर्सन होंगे आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इन सबके बीच आपका ऑफर आसानी से गुम हो सकता है। यानि सेल्स बढ़ना तो दूर की बात यहां तो शुरुआत का ही पता नहीं होता। लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। सेल्स को बढ़ाने के तरीके हैं। ये किताब आपको बताएगी कि कैसे आप भीड़ में अलग नजर आ सकते हैं ताकि बड़े से बड़े क्लाइंट आपको और आपके ऑफर को नोटिस करें, उसे सीरियसली लें। चाहे वो कितने ही बड़े क्लाइंट्स क्यों न हों। इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे कि आपको कभी सेक्रेटरी या असिस्टेंट लेवल के लोगों से रूखा व्यवहार क्यों नहीं करना चाहिए, अपने सेलिंग पैकेज को अट्रैक्टिव कैसे बनाएं और अच्छी सेल्स के लिए गेटकीपर को मैनैज करना क्यों जरूरी है।
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free The $100 Startup
Chris Gullibeau · 12 min
Premium The Personal MBA
Josh Kaufman · 16 min
Free The 4-Hour Workweek
Tim Ferriss · 21 min
Free Find Your Why
Simon Sinek, David Mead, Peter Docker · 15 min
Free Secrets of Millionaire Mind
T. Harv Ekar · 15 min
Free The Science of Getting Rich
Wallace D Wattles · 10 min
Free Free to Focus
Michael Hyatt · 16 min
Free The 10X Rule
Grant Cardone · 10 min
Free The One Page Financial Plan
Carl Richards · 11 min
Free Ego is the Enemy
Ryan Holiday · 10 min
Free Breaking The Page
Peter Meyers · 10 min
Premium Perennial Seller
Ryan Holiday · 16 min
