One Up On Wall Street
How to Use What You Already Know to Make Money in the Market
by Peter Lynch

Premium members get all 21 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्जों में
इस किताब में ऑथर ने एक प्रोफेशनल स्टॉक मार्केट इन्वेस्टर की तरह अपने 20 साल के एक्सपीरियंस को ऐसे सिंपल तरीके से समझाया है कि कोई नार्मल शख्स भी उन तरीकों की मदद से एक एवरेज वॉल स्ट्रीट एक्सपर्ट की तरह अपने लिए अच्छे स्टॉक्स को चुन सकता है.
यह किन के लिए है
- जो स्मार्ट मनी और डंब मनी के डिफरेंस को समझना चाहते हैं. डंब मनी ऐसे पैसे को कहते हैं जो सब से खराब वक्त में आप के इन्वेस्टमेंट को खरीदने या बेचने के काम आती है.
- ऐसे शौकिया इन्वेस्टर्स जो अपने अंदर मौजूद बिल्ट - इन एडवांटेज के बारे में जानना चाहते हैं. जिन की मदद से वह स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के मामले में एक एक्सपर्ट से भी आगे निकल सकते हैं.
- जो हॉट टिप्स रिकमेंडेशंस को इग्नोर कर के अपने खुद के भरोसे पर इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं.
- जो अपना पैसा ' Ten Baggers' स्टॉक में लगाना चाहते हैं. टेन बैगर्स ऐसे स्टॉक्स को कहते हैं, जो आप के पैसे को 10 गुना तक बढ़ा सकते हैं.
- जो अपने इन्वेस्टमेंट के पर्पज के मुताबिक अपने एटीट्यूड को क्लियर करना चाहते हैं . और फ्यूचर में स्टॉक मार्केट के उतार - चढ़ाव का शिकार होने से पहले पर्सनल प्रिपरेशन करना चाहते हैं. और
- जो स्टॉक मार्केट में अपनी सक्सेस को लेकर बिल्कुल निश्चिंत होना चाहते हैं.
लेखक के बारे में
पीटर लिंच का जन्म 19 जनवरी 1944 को अमेरिका में न्यू पोर्ट, मैसाचुसेट्स, मे हुआ था. वह एक अमेरिकन इन्वेस्टर , म्यूच्यूअल फंड मैनेजर और लिंच फाउंडेशन के मैनेजर हैं. इस के साथ ही वह जरूरतमंद लोगों की रुपए पैसे से मदद करने वाले एक परोपकारी आदमी भी हैं. उन्होंने अमेरिका में फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स नाम की ब्रोकरेज फर्म में 1977 से 1990 तक मैगलन म्यूचुअल फंड के इन्वेस्टमेंट मैनेजर के तौर पर काम किया है. 13 साल के दौरान उन के मैनेजमेंट के अंडर, एवरेज एनुअल रिटर्न 29.2 % था. जिस की वजह से उन्होंने एक करोड़, अस्सी लाख डॉलर की पूंजी को 1400 करोड़ डॉलर तक बढ़ा कर इसे दुनिया का बेस्ट परफॉर्मिंग म्यूच्यूअल फंड बना दिया था.
उन्होंने वैल्यू इन्वेस्टिंग को सपोर्ट करने के लिए इन्वेस्टिंग स्ट्रैटजीज़ पर कई किताबों और पेपर्स को लिखा है, और वह कई किताबों के को - ऑथर भी रहे हैं.
उन की यह किताब वन अप ऑन वॉल स्ट्रीट 1989 मे पब्लिश हुई है, जिस की 10 लाख से ज्यादा कॉपीज बिक चुकी हैं. पीटर लिंच को फाइनेंस मीडिया की तरफ से उन के बेहतरीन परफॉर्मेंस रिकॉर्ड के लिए एक लीजेंड के तौर पर जाना जाता है.
इसमें आपके लिए क्या है?
ऑथर ने इस किताब में एक कामयाब इन्वेस्टर के तौर पर अपनी सफलता के सीक्रेट्स को शेयर किया है. और उन का पहला नियम यह है कि आप प्रोफेशनल्स को सुनना बंद कीजिए. क्योंकि एक नॉर्मल शख्स भी आम तौर पर अपनी सिर्फ थ्री पर्सेंट ब्रेन का इस्तेमाल कर के एक एवरेज वॉल स्ट्रीट एक्सपर्ट की तरह अच्छे स्टॉक्स का चुनाव कर सकता है.
आप को अपनी कॉमन नॉलेज की मदद से शानदार रिटर्न्स हासिल करने के लिए, स्टॉक्स को खरीदने और बेचने का बिल्कुल सही वक्त पता होना चाहिए. लेकिन अगर आपने उन के हाई या लो प्राइसेज को मिस कर दिया है, तो आप के लिए किसी अनजान कंपनी में पैसा लगाने की जगह किसी जानी मानी कंपनी में निवेश करना ज्यादा बेहतर होगा.
आप अपने लाइफ टाइम में तमाम तरह के आइटम्स जैसे : कार, कैमरा, फर्नीचर्स वगैरह खरीद कर अपने अंदर एक ऐसा सेन्स डेवलप कर लेते हैं कि क्या अच्छा है, और क्या बुरा. और क्या बिकता है और क्या नहीं. इस तरीके से आप को कुछ चीजों के बारे में कुछ ज्यादा नॉलेज होती है. और सब से अहम बात यह है कि यह बात आप को स्टॉक मार्केट से भी पहले पता होती है.
इस किताब को तीन सेक्शन्स में डिवाइड किया गया है :
पहले सेक्शन में, चैप्टर 1 से ले कर चैप्टर 5 तक, आप इन्वेस्टमेंट करने से पहले की जरूरी तैयारियों के बारे में समझेंगे. जिस में आप यह सीखेंगे कि कैसे एक स्टॉक को चुनते वक्त आप अपनी काबिलियत के मुताबिक उन चीजों की बारीकी से जांच पड़ताल कर सकते हैं. और फैक्ट्स के बेस पर अपनी एक राय बना सकते हैं, या कैसे बॉन्ड्स के मुकाबले स्टॉक्स ज्यादा रिस्की हो सकते हैं, और आप कैसे अपनी फाइनेंशियल जरूरतों की जांच कर सकते हैं, जिस की मदद से आप अपने लिए एक सक्सेस फुल स्टॉक पिकिंग रूटीन को डेवलप कर सकते हैं.
दूसरे सेक्शन में, चैप्टर 6 से ले कर चैप्टर 15 तक , सब से ज्यादा प्रॉमिसिंग अपॉर्चुनिटीज को तलाश करने वाली डील्स के बारे में डिस्कस करने के अलावा इस बात पर फोकस किया जाएगा कि , किसी कंपनी में अपनी जरूरत के मुताबिक किन चीजों को देखना चाहिए, और किन चीजों को अवायड करना चाहिए, और कैसे ब्रोकर्स, ऐन्यूअल रिपोर्ट्स, और दूसरे तमाम रिसोर्सेज को एक एडवांटेज के तौर पर देखना चाहिए. और रेशियो, बुक वैल्यू , कैश फ्लो वगैरह जैसे तमाम नंबर्स को देख कर आप को अपनी क्या राय बनानी चाहिए.
तीसरे सेक्शन में, चैप्टर 16 से ले कर चैप्टर 20 तक इन्वेस्टमेंट के बारे में लॉन्ग - टर्म व्यू के बारे में समझाया गया है. इस सेक्शन में आप यह सीखेंगे कि कैसे एक पोर्टफोलियो को डिजाइन किया जाता है, कैसे आप अपने इंटरेस्ट वाली कंपनीज पर नजर रख सकते हैं, या कैसे ऑप्शंस और फ्यूचर्स में नासमझी करने से बच सकते हैं. इस का मतलब है कि आप को किस तरह के इन्वेस्टमेंट को कब खरीदना या बेचना चाहिए , और कैसे आप अपने ऑब्जरवेशन्स को उसी तरह से वॉल स्ट्रीट, अमेरिकन इंटरप्राइजेज और स्टॉक मार्केट पर बनाए रख सकते हैं, जिस तरह से पीटर लिंच ने, 20 सालों तक इन पर अपनी पैनी नजर को बनाए रखा है.
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free Rich Dad Poor Dad
Robert Kiyosaki · 17 min
Free The Intelligent Investor
Benjamin Graham · 14 min
Free The Richest Man in Babylon
George S. Classon · 13 min
Free Rich Dad’s Guide to Investing
Robert T Kiyosaki · 14 min
Free Retire Young Retire Rich
Robert T. Kiyosaki with Sharon L. Lechter · 23 min
Free What I Learned Losing a Million Dollars
Jim Paul, Brendan Moynihan · 12 min
Free Picture Your Prosperity
Ellen Rogin and Lisa Kueng · 15 min
Free A Wealth of Common Sense
Ben Carlson · 12 min
Free The New Trading for a Living
Dr. Alexander Elder · 14 min
Free The Little Book of Common Sense Investing
John C. Bogle · 10 min
Free Charlie Munger: The Complete Investor
Tren Griffin · 11 min
Free Dollars and Sense
Dan Ariely and Jeff Kreisler · 12 min