Premium

The Challenger Sale

जानिए चैलेंजर सेलिंग मॉडल के बारे में

by Matthew Dixon and Brent Adamson

5 chapters 20 min listen Hindi audio + text
The Challenger Sale
This is a Premium book.

Premium members get all 5 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

बदलते जमाने ने सेलिंग थ्योरीज को भी बदला है। आज कंपनियां "फिट फॉर ऑल" की जगह "इंडीविजुअल" और "कस्टमाइज" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करती हैं। सेल्स पर्सन इसके लिए "चैलेंजर" सेल्स मॉडल फॉलो करते हैं। ये किताब आपको बताती है कि ये मॉडल क्या है और ये आपके सेल्स फिगर को नई ऊंचाई पर कैसे ले जा सकता है। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए

• सेल्स की फील्ड से जुड़े लोग जो अपनी स्किल्स निखारना चाहते हैं

• ऐसे बिजनेसमैन जो अपने प्रोडक्ट को ग्राहकों के सामने बेहतरीन तरीके से लॉन्च करना चाहते हैं

• ऐसे बिजनेसमैन जो सेल्स के नए तरीके सीखकर अपडेटेड रहना चाहते हैं 

 

लेखकों के बारे में

मैथ्यू डिक्सन को दुनिया के बेहतरीन सेल्स और कस्टमर सर्विस एक्सपर्ट्स में गिना जाता है। वे Tethr कंपनी में चीफ प्रोडक्ट एंड रिसर्च ऑफिसर हैं। ब्रेंट एडमसन एक जाने माने स्पीकर हैं जिनको मार्केटिंग और मैनेजमेंट में 30 साल का अनुभव है। वे Forbes और Bloomberg Businessweek जैसे नामी बिजनेस पब्लिकेशन के लिए लिखते हैं। 

 

ये किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए? 

अगर आपने फिल्म Glengarry Glen Ross देखी है तो आपको उसकी एक लाइन "ABC: Always Be Closing" जरूर याद होगी। ये इस फिल्म की एक बेहतरीन लाइन है। लेकिन फिल्म क्या कहती है ये एक अलग बात है क्योंकि ये लाइन सेल्स फील्ड के लिए आइडियल नहीं है। अब वो दिन पुराने हो चुके हैं जब कोई सेल्समैन चकाचक सूट पहनकर और बातों में चाशनी घोलकर अपनी चीजें बेच दिया करता था। आज की तारीख में इस काम के तरीके बदल चुके हैं। 

आगे आप लेखकों की उस रिसर्च के बारे में जानेंगे जो किसी को एक सफल सेल्सपर्सन बना सकती है। मैथ्यू और ब्रेंट ने इनको चैलेंजर कहा है। चैलेंजर वो इंसान है जो अपने काम में माहिर है। वो आगे आने और कंट्रोल लेने से नहीं डरता और अपने टार्गेट लोगों के दिल जीतकर पूरे करता है न कि टिपिकल सेल्सपर्सन की तरह उनके पीछे पड़कर। ये तरीका सेल्स की फील्ड में आया एक बहुत बड़ा बदलाव है। आप ये भी सीखेंगे कि चैलेंजर मॉडल इतना प्रभावशाली क्यों है और किस तरह आप या आपका सेल्स स्टाफ चैलेंजर बन सकते हैं। इस समरी को पढ़कर आप जानेंगे कि एक चैलेंजर में किस तरह की कुआलिटीस होती है, बिना सेल्स पिच के कैसे अपना प्रोडक्ट बेचें और जरूरी नहीं कि एक बेस्ट सेल्सपर्सन चैलेंजर भी हो!

Comments

      
    0:000:00