Premium

The Dhandho Investor

The Low Risk Method to High Returns

by Mohnish Pabrai

18 chapters Hindi audio + text
The Dhandho Investor
This is a Premium book.

Premium members get all 18 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ों में

द धंधो इंवेस्टर इस मिथ को तोड़ती है कि बिज़नेस में रिस्क लेना पड़ता है.यह समरी वैल्यु इंवेस्टिंग का एक फ्रेमवर्क प्रोवाइड करती है. किताब में लेखक बिज़नेस की धंधो स्ट्रटेजी बताते हैं जिसका मकसद इस स्ट्रटेजी को अपनाने वाले को हेड, आई विन, टेल-आई डोंट लूज़ मच सिचुएशन प्रोवाइड करना है. इस किताब में लेखक मोटेल पर पटेल कम्युनिटी के अधिपत्य की कहानी से लेकर स्टॉक मार्केट में महारत हासिल करने की स्ट्रैटेजी और अपने फेवर में ऑड्स भांपने की टेक्निक बताते हैं. आर्बिटरेज, मोट, ऑड्स, केली फॉर्मुला, मैजिक फॉर्मुला प्लस वॉरेन बफेट और चर्ली जैसे स्कसेसफुल इंवेस्टर्स की विस्डम, बिज़नेस और स्टॉक वर्ल्ड की यह वह तमाम बारीकियां जो आपको इस समरी में जानने को मिलेंगी. इस समरी को पढ़ने के बाद बिज़नेस को लेकर अपके मन में बसी तमाम गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आप बिज़नेस और स्टॉक वर्ल्ड को इतना जानने लगेंगे कि तुरन्त इसमें जम्प करने के लिए तैयार होंगे.

 

किनके लिए है

- अगले वॉरेन बफेट बनने का ख्वाब देखने वालों के लिए

- बिज़नेस के स्टूडेंट्स के लिए

- स्टॉक मार्केट को रिस्क का काम समझने वालों के लिए

 

लेखक के बारे में

लेखक एक इंडियन-अमरिकन बिज़नेसमैन, इंवेस्टर और फिलन्थ्रॉपिस्ट हैं. 12 जून 1964 को हिन्दुस्तान के मुंबई में उनकी पैदाइश हुई है. मोहनीश पबराई पबराईइंवेस्मेंट फंड के मैनेजिंग पार्टनर हैं. इंवेस्मेंट फंड 1950 के बफेट पार्टनरशिप के बाद बनाई गया एक इंवेस्टिंग ग्रुप है. 1999 अपनी इस्टैबलिश्मेंट के बाद से, पबराई इंवेस्टमेंट फंड ने 28% से ज्यादा का ऐनुअल रिटर्न दिया है. Forbes और Barron के द्वारा पबराई को प्रोफाइल किया गया है और उन्होंने CNBC, Bloomberg TV और रेडियो पर गेस्ट अपिरियंस भी दिया है.

 

मेरे लिए क्या है? जानिए किसी की जेनेटिक खूबियों को अपने अंदर कैसे ले आया जाए

अमेरिका में मोटेल इंडस्ट्री का लगभग $40 बिलियन डॉलर मालिकाना हक पटेल कम्युनिटी के पास है. महज़ 35 साल में हिन्दुस्तान के गुजरात से ताल्लुक रखने वाली यह कम्युनिटी मोटेल इंडस्ट्री में अपनी दबदबा कायम करने में कामयाब हुई है. गज़ब की बात यह है कि इनका जो अप्रोच है वह इन्हें कभी भी नुकसान नहीं होने देता, इसलिए एक लम्बे दौर तक लोगों को लगता रहा है कि यह खूबी पटेल्स के जीन्स में है. लेकिन लेखक और इस किताब में मौजूद दूसरे एक्ज़ाम्पल ने प्रूफ किया है कि यह कोई जेनेटिक खूबी नहीं बल्कि लो रिस्क हाई रिटर्न की स्ट्रैटेजी है, जो पटेल्स अपनाते हैं.मोहनीश पबराई की किताब द धंधो इंवेस्टर्स की यह समरी कई मिथ्स को तोड़ते हुए धंधो स्ट्रैटेजी का सीक्रेट बताती है. इसमें लेखक ऐसे एक्ज़ाम्पल्स के ज़रिए कॉन्सेप्ट्स को समझाने की कोशिश करते हैं कि बिज़नेस के टेक्निकल टर्म्स अपनी मुट्ठी में नज़र आते हैं.इस समरी में आप धंधो अप्रोच और इसके बेसिक टेक्निकल्स के बारे में जानेंगे. मिनिमम डाउनसाइड और अनलिमिटेड अपसाइड, आर्बिटरेज, मोट, यह सभी टेक्निकल टर्म्स डरावने नहीं लगेंगे. इस समरी को पढ़ने के बाद आप इंवेस्मेंट और स्टॉक में महारत हासिल कर लेंगे. खुद को वेल्थी बनाने के इस सफर में आपके साथ वॉरेन बफेट जैसे कामयाब इंवेस्टर्स की विज़डम और महाभारत की इंस्पायरिंग कहानियां भी होंगी.

इस समरी में आप जानेंगे किकैसे रिफ्यूजी पटेल्स ने यूएस की मोटेल इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम कर रखा है, आर्बिटरेज क्या है और इसकी पहचान कैसे करें और महाभारत की कहानियां स्टॉक्स के बारे में क्या सिखाती हैं.

Comments

      
    0:000:00