Premium

Common Stocks and Uncommon Profits

And Other Writings

by Philip A. Fisher

21 chapters Hindi audio + text
Common Stocks and Uncommon Profits
This is a Premium book.

Premium members get all 21 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ़्ज़ों में 

यह किताब इन्वेस्टर्स को, एक बिजनेस की क्वालिटी को एनालाइज करना और उस से प्रॉफिट कमाना सिखाती है. और पहली बार प्रिंट होने के 50 साल बाद भी इस किताब में बताई गई बातों को सक्सेस फुली अप्लाई किया जा सकता है. 

 

लेखक के बारे में

फिलिप आर्थर फिशर एक अमेरिकन शेयर इन्वेस्टर थे. उन का जन्म 8 सितंबर 1907 को कैलिफोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था. और 11 मार्च 2004 को 96 साल की उम्र में उन की डेथ हो गई थी. उन को ' Common Stocks and 

Uncommon Profits' किताब का ऑथर होने की वजह से सबसे ज्यादा जाना जाता था . यह किताब, शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करने के लिए एक गाइड के तौर पर 1958 मे पहली बार पब्लिश हुई थी. इसके बाद से इस किताब को कई बार रिप्रिंट किया जा चुका है. इस किताब को न्यू यॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर्स लिस्ट में अब तक की सब से पहली किताब माना जाता है

उन्होंने 1931 में फिशर एंड कंपनी के नाम से एक मनी मैनेजमेंट कंपनी शुरू की थी. और 1999 में 91 साल की उम्र मे रिटायर होने के पहले, वह अपनी कंपनी के काम काज को मैनेज करते रहे. उनके काम काज के दौरान उनके क्लाइंट्स ने अपने शेयर इन्वेस्टमेंट से उम्मीद से ज्यादा पैसा कमाया था. 

 

यह किनके लिए है

- जो शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर  के पैसा बनाना चाहते हैं. 

- जो स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के साथ ही साथ समझदारी वाले डिसीजन्स भी लेना चाहते हैं. 

- जो स्टॉक मार्केट में पेशेंस के साथ लॉन्ग टर्म के लिए बने रह कर प्रॉफिट कमाना चाहते हैं. 

- जो पास्ट में शेयर मार्केट में अपना पैसा गंवा चुके हैं. और अब दोबारा इस पर अपना भरोसा बनाना चाहते हैं. 

- जो अपने कस्टमर्स, कंपीटीटर्स और सप्लायर्स पर फोकस कर के  बिजनेस के बारे में गहरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं. 

 

Common Stocks and Uncommon Profits

यह किताब एक ऐसे परफेक्ट गाइड की तरह उन लोगों की मदद करती है, जो स्टॉक मार्केट के काम करने के  तरीके को अच्छी तरह से समझना चाहते हैं. और बहुत मेहनत से कमाए गए पैसे को समझदारी से इन्वेस्ट करना चाहते हैं. 

हालांकि यह किताब आप को यह नहीं सिखाएगी कि 

जल्दी अमीर कैसे बनें, और मेहनत से कैसे बचें. बल्कि इस की जगह यह आप को तमाम वैल्युएबल लेसन्स की एक सीरीज ऑफर करेगी, कि आप कैसे लगातार आगे बढ़ सकते हैं. और एक फाइनेंशियली सिक्योर्ड लाइफ के लिए अपने पैसे को कैसे मेंटेन कर सकते हैं. 

इस किताब को 3 पार्ट्स में डिवाइड किया गया है. जिन में यह बताया जाएगा कि स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए असल में आप को किन चीजों पर फोकस करने की जरूरत होगी. जैसे : कि आप के पास एक नॉलेज बेस, एक स्ट्रांग सेल्फ - कंट्रोल, एक रैशनल माइंड, यानी एक समझदार दिमाग होना चाहिए और आप के एक्शंस में इमोशनल फैक्टर्स का दखल कम से कम होना चाहिए. और इन सब चीजों पर महारत हासिल करने के लिए आप को किस तरह के डिटरमिनेशन और कड़ी मेहनत की भी जरूरत होगी.  आप को एक बेहतरीन शुरुआत करने के लिए, मनी मार्केट के सिद्धांतों और फिलासफी के बारे में बहुत आसान तरीकों से बताया जाएगा.

Comments

      
    0:000:00