Premium

Connect

The Secret LinkedIn Playbook to Generate Leads, Build Relationships, and Dramatically Increase Your Sales

by Josh Turner

5 chapters 16 min listen Hindi audio + text
Connect
This is a Premium book.

Premium members get all 5 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ों में

साल 2015 में रिलीज़ हुई किताब ‘कनेक्ट’ बताती है कि आप मार्केटिंग सक्सेस के लिए LinkedIn का यूज़ कैसे कर सकते हैं? इस किताब में इस सोशल नेटवर्क के यूज़ को लेकर केस स्टडीज़ की मदद से बताया गया है. इस किताब को लिखने के लिए बहुत ज्यादा रिसर्च की मदद ली गई है. फिर बताया गया है कि कैसे आप LinkedIn का यूज़ एक सेल्स टूल की तरह भी कर सकते हैं? 

 

ये किताब किसके लिए है? 

- किसी भी फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए 

- मार्केटिंग और सेल्स प्रोफेशनल के लिए 

- ऐसे लोग जिन्हें सोशल मीडिया में इंटरेस्ट हो 

- ऐसे लोग जिन्हें करियर को नई उड़ान देने की ज़रूरत हो 

 

लेखक के बारे में 

आपको बता दें कि इस किताब का लेखन Josh Turner ने किया है. ये आज के दौर के लीडिंग LinkedIn एक्सपर्ट भी हैं. इनकी बी2बी मार्केटिंग फर्म भी है. इनकी कंपनी LinkedUniversity.com भी रन करती है. जिसका काम ही लोगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोवाइड करना है. 

 

इस किताब में मेरे लिए क्या है? 

क्या आप फेसबुक और दूसरे मीडिया नेटवर्क के बिग फैन हैं? अगर हैं तो फिर आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इसकी मदद से आप अपने बिजनेस को और आगे बढ़ा सकते हैं. अगर आप अभी तक इस बारे में नहीं जानते थे तो इसका मतलब साफ़ है कि आपको सोशल नेटवर्क के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी. लेकिन परेशान होने की बात नहीं है,इन चैप्टर्स में आपको स्टेप दर स्टेप पता चल जाएगा कि LinkedIn को सही तरीके से यूज़ कैसे किया जाता है? इस किताब को पढ़ने के बाद आपको ये भी पता चलेगा कि नेटवर्किंग के सही यूज़ से आप कितना ज्यादा फायदा उठा सकते हैं? इस समरें को पढ़ कर आप जानेंगे LinkedIn के बारे में कुछ ख़ास बातें, बिजनेस को बढ़ाने के नए मूल मन्त्र और बेस्ट नेटवर्कर बनने के तरीके!

Comments

      
    0:000:00