Premium

The Automatic Customer

सब्सक्राइबर बनाने के तरीके और फायदे

by John Warrillow

6 chapters 21 min listen Hindi audio + text
The Automatic Customer
This is a Premium book.

Premium members get all 6 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

सब्सक्राइबरों की संख्या आज सिर्फ सोशल मीडिया पर अपना दबदबा दिखाने का जरिया नहीं रह गई है कि जिसके जितने सब्सक्राइबर वो उतना बड़ा सेलिब्रिटी। आज की तारीख में किराने की छोटी दुकान से लेकर मल्टीप्लेक्स और अमेजन जैसे बड़े बिजनेस भी सब्सक्रिप्शन मॉडल पर चलकर मुनाफा कमा रहे हैं। ये किताब आपको ऐसे बहुत से रास्ते दिखाती है जिनकी मदद से आप भी इस ताकत को अपने लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए

• जो लोग सब्सक्रिप्शन मॉडल को अच्छी तरह समझना चाहते हैं 

• बिजनेसमैन

• जो लोग सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू करना चाहते हैं

 

 

लेखक के बारे में

जॉन वॉरिलो ने बिल्ट टू सेल: क्रिएटिंग ए बिजनेस दैट कैन थ्राइव विदाउट यू नाम की बेस्टसेलिंग किताब लिखी है। वे द वैल्यू बिल्डर सिस्टम के फाउंडर भी हैं जो कंपनियों को उनकी वेल्यू अपग्रेड करने में मदद करती है। 

 

ये किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए? 

किसी चीज के ट्रेंड में आने का मतलब होता है लोग उसके बारे में बातें करें और उसे हाइप मिले। लेकिन कोई चीज ट्रेंड में तब भी आ सकती है जब वो बहुत लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो। इस तरह के ट्रेंड सिर्फ कुछ खास बिजनेस या सेक्टर तक ही नहीं रुकते बल्कि हर जगह अपना कब्जा जमा लेते हैं। सब्सक्रिप्शन ऐसा ही एक ट्रेंड है। भले ही हमने इसका नाम अब सुना हो पर ये लंबे समय से चला आ रहा है। मैग्जीन और अखबारें तो पूरी तरह अपने सब्सक्राइबरों पर आधारित रही हैं। इंटरनेट के बढ़ते चलन की वजह से ये ट्रेंड कुछ समय के लिए फीका जरूर पड़ गया था पर अब इसने फिर से बड़ी मजबूती से अपने पैर जमा लिए हैं। व्हाट्सएप को ही देख लीजिए। एक मैसेजिंग ऐप जिसने बिना कोई एड किए ही करोड़ों ग्राहक बना लिए। ये सब इसलिए हो पाया क्योंकि उनकी सब्सक्रिप्शन सर्विस कमाल की थी। पहले साल फ्री और उसके बाद हर साल के लिए सिर्फ $ 1 और अब तो ये पूरी तरह फ्री हो चुकी है। लोगों ने अपने दोस्तों को इसके साथ जोड़ना शुरू किया और देखते ही देखते लाखों लोग इसे इस्तेमाल करने लगे। ये बातें बताती हैं कि आप व्हाट्सएप और ऐसी छोटी-बड़ी दर्जनों कंपनियों से कैसे सीख सकते हैं। जिन्होंने सब्सक्रिप्शन मॉडल का सही इस्तेमाल करके खुद को ऊंचे पायदान पर ला दिया। इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे कि डॉलर शेव क्लब अपने रेजरों का भी नाम क्यों रखता है? गेम के शौकीन लोगों ने World of Warcraft को क्या सबक सिखाया? और अमेजन किस तरह सब्सक्रिप्शन की मदद से छोटी दुकानों और वॉलमार्ट जैसे बड़े स्टोर्स को एक ही लेवल पर ले आया।

Comments

      
    0:000:00