Premium

Jab, Jab , Jab , Right Hook

How To Tell Your Story in A Noisy Social World

by Gary Vaynerchuk

13 chapters Hindi audio + text
Jab, Jab , Jab , Right Hook
This is a Premium book.

Premium members get all 13 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

JAB, JAB , JAB , RIGHT HOOK, इस किताब का सिर्फ एक नाम ही नहीं है, बल्कि यह सोशल मीडिया में सक्सेस हासिल करने के लिए ऑथर गैरी वायनेरचक का एक फार्मूला भी है. जिसका मतलब है, एक स्ट्रेटजी के मुताबिक अपने सपोर्टर्स और कम्युनिटी को देना, देना, देना. और फिर कभी - कभी उनसे मांगना.

 

यह किनके लिए है

- जो अपने सोशल मीडिया गेम से, ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पा रहे हैं. 

- जो अपने मैसेजेस को इस तरीके से शेयर करना चाहते हैं ताकि वह लोगों को इमोशनली प्रभावित करके उन्हें उनकी बातों को सुनने के लिए मजबूर कर सकें. 

- जो अपनी सोशल मीडिया फीड को ऑप्टिमाइज करना चाहते हैं. यानी जो लोग अपने आप को दुनिया के सामने इस तरह चतुराई और कुशलता से पेश करना चाहते हैं, जिससे कि लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी बातों में, या उनके ब्रांड में या फिर उनकी मार्केटिंग स्ट्रेटजी में भरपूर इंटरेस्ट ले सकें. और फिर वह डिजिटल वर्ल्ड के जरिए बेस्ट रिजल्ट्स हासिल कर सकें. 

 

लेखक के बारे में

गैरी वायनेरचक, बेलारुसियन - अमेरिकन इंटरप्रेन्योर होने के साथ ही दुनिया के एक अहम मार्केटिंग एक्सपर्ट और  न्यू यॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलिंग ऑथर हैं. उनका सब्जेक्ट बिजनेस, इकनॉमिक्स और मार्केटिंग है. वह एक बहुत अच्छे  स्पीकर और इंटरनेट की फील्ड में एक अहम शख्सियत भी हैं. वह Facebook, Twitter, Uber, Venmo, Tumblr, Coinbase, और Slack, जैसी तमाम कंपनियों में एक बड़े लेवल पर इन्वेस्ट भी करते हैं. वह ' वायनेर एक्स ' कंपनी के चेयरमैन और ' वायनेर मीडिया ' के सीईओ हैं. वह 'Resy and Empathy Wines' नाम से  रेस्टोरेंट रेज़र्वेशन सॉफ्टवेयर कंपनी के को - फाउंडर भी हैं. 

इनका जन्म 14 नवंबर 1975 को बेलारूस में हुआ था. वह न्यू यॉर्क में रहते हैं. यह किताब नवंबर 2013 में पब्लिश होने वाली इनकी तीसरी न्यू यॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलिंग किताब है. जिसने सोशल मीडिया की दुनिया में एक तहलका मचा दिया था. इसके अलावा उन्होंने यह चार किताबें भी लिखी हैं :

CRUSH IT, THE THANK YOU ECONOMY, ASK GARY VEE, और CRUSHING IT. 

 

इस किताब में आपके लिए क्या है?

ऑथर का  मानना है कि बॉक्सिंग एक तेज-रफ्तार, कॉम्पिटिटिव, और जीत हासिल करने के लिए एक एग्रेसिव तौर - तरीके को दिखाता है, इसलिए उन्होंने बिजनेस डिस्कशन के लिए अपनी किताब में बॉक्सिंग का एग्जांपल दिया है. और इसकी वजह यह है कि हालांकि पिछले कुछ दशकों में बॉक्सिंग की पॉपुलरटी काफी कम हो गई है, इसके बावजूद  बहुत से लोगों ने किसी दूसरे स्पोर्ट के मुकाबले बॉक्सिंग की अजीब सी लैंग्वेज को अपनी रोजमर्रा की लैंग्वेज में काफी अच्छी तरह से शामिल कर लिया है. जैसे : जब मैनेजर्स और मार्केटर्स अपनी सोशल मीडिया स्ट्रेटजीज की आउटलाइन तैयार करते हैं तो वह अक्सर " नॉकआउट पंच " या " राइट हुक " के बारे में बात करते हैं. 

ऑथर ने इस किताब में सोशल मीडिया मार्केटिंग के बारे में अपनी महारत को बहुत आसान तरीके से समझाया है. इसलिए यह किताब 21वीं सदी में सोशल मीडिया मार्केटिंग के लिए एक परफेक्ट हैंडबुक के तौर पर लोगों की मदद करती है. इस किताब में हर एक बड़े नेटवर्क के लिए अलग से एक चैप्टर प्रोवाइड किया गया है. जिसमें बहुत सी केस स्टडीज और बेहतरीन प्रैक्टिसेज के तरीकों के बारे में बताया गया है कि आप कैसे इन नेटवर्क्स को ज्यादा से ज्यादा इंगेजमेंट और ( R O I) यानी रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के लिए बहुत इफेक्टिव तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. 

इस मामले में उनका कांसेप्ट : देना, देना, देना. और फिर कभी - कभी मांगना, वाकई में शायद इस सदी की एक बहुत असरदार मार्केटिंग स्ट्रेटजी है. आप भी इसका इस्तेमाल अपनी मार्केटिंग टीम को जिताने के लिए कर सकते हैं. इस किताब में ' पिंटरेस्ट ' और ' स्नैपचैट ' जैसे प्लेटफॉर्म्स को भी शामिल किया गया है. 

आजकल के इस शोर - गुल और उथल - पुथल से भरी सोशल मीडिया की दुनिया में छोटी और बड़ी हर साइज की कंपनियों के लिए अपनी स्टोरी के बारे में एक इंप्रेसिव तरीके से बता पाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है. इस किताब की मदद से इसी काम को आसान बनाने की कोशिश की गई है. 

हालांकि ऐसी बहुत सी कंपनियां और उनकी कंपीटीटर कंपनियां भी ऑलरेडी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिन्हें अपनी मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया को सही तरीके से इस्तेमाल करने का आईडिया नहीं है.  इसके लिए इस किताब में यह समझाया गया है कि कैसे आप अपनी कंपनी के बारे में एक इंटरेस्टिंग कंटेंट क्रिएट करके, लोगों के अंदर फेसबुक या ट्विटर पर खुद से मिलने की एक वजह पैदा कर सकते हैं. और फिर बाद में आप उन्हें अपने सामान को खरीदने के लिए सही तरीके से कन्विन्स कर सकते हैं. हालांकि इस प्रोसेस में कुछ अहम चीजों को भी क्लियर किया जाएगा : जैसे जब आप कस्टमर से अपने सामान का पेमेंट करने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं तो क्यों आपकी रिक्वेस्ट को मेन पेज पर ना जाकर, सीधे आपकी वेबसाइट के आर्डरिंग पेज पर ही जाना चाहिए. इसके लिए आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताया जाएगा जिससे कि लोगों के लिए आसानी से आपका सामान खरीदना पॉसिबल हो सके. 

इस किताब में आप यह जान पाएंगे कि जो मार्केटिंग स्ट्रेटजी फेसबुक पर अच्छा काम करती है, वह उसी तरह से ट्विटर पर या इंस्टाग्राम पर काम नहीं कर पाती है. इसलिए आपको सही तरीके से क्रिएटिव होने की जरूरत होगी और हर एक साइट के मुताबिक अपनी पोस्ट्स को भी तैयार करना होगा. ऑथर ने यहां पर तमाम सोशल साइट्स पर, बहुत सी, छोटे से लेकर बड़े साइज तक की तमाम कंपनियों के बारे में एक्चुअल मार्केटिंग कैंपेन्स पर बहुत डिटेल में डिस्कस किया है. और यह समझाया है कि एक्जेक्टली किन वजहों से  किसी कंपनी को सही किया जा सकता है , या कोई कंपनी पूरे तौर पर सही नहीं हो पाई है, या फिर कोई कंपनी पूरे तरीके से सही है और उसके बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. 

 इस किताब में यह भी डिस्कस किया जाएगा कि क्यों आजकल किसी कंपनी के लिए किसी उद्देश्य या चेहरे को चुनकर कई महीनों तक हर जगह उसी को इस्तेमाल करने का जमाना अब खत्म हो चुका है. जबकि इस बारे में उन तरीकों को भी समझाया गया है कि आप कैसे जरूरत के मुताबिक जल्दी - जल्दी मार्केटिंग के नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. और आपको इसके लिए किसी तरह का नुकसान उठाने का डर भी नहीं होता है : जैसे मान लीजिए कि अगर आपके लिए जरूरी इंफॉर्मेशन्स को इकट्ठा करने और एनालाइज करने के लिए आपकी टि्वटर या पिंटरेस्ट की एप्रोच काम नहीं कर रही है तो इसके लिए दूसरे तरीके भी मौजूद हैं. जिनकी मदद से आप चीजों को बेहतर तरीके से कर सकते हैं. 

ऑथर ने इस किताब में यह बताने से ज्यादा दिखाने पर जोर दिया है कि सोशल मीडिया मार्केटिंग को कैसे किया जाना चाहिए. इस किताब में बताई गई मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस हर साइज की कंपनी के लिए पूरी तरह से मददगार हैं. अगर आपकी कंपनी अभी तक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है तो फिर इस किताब को पढ़कर आपको बखूबी यह आइडिया हो जाएगा कि आखिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  आपकी कंपनी की सक्सेस के लिए इतने अहम क्यों हैं. 

इस किताब को 12 चैप्टर्स में डिवाइड किया गया है, जिनको यहां पर राउंड कहा गया है:

Comments

      
    0:000:00