Premium

The Behavior Gap

सही इन्वेस्टमेंट के तरीके

by Carl Richards

6 chapters 25 min listen Hindi audio + text
The Behavior Gap
This is a Premium book.

Premium members get all 6 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

पैसा हमारी बुनियादी जरूरतों में से एक है। लेकिन अक्सर ये होता है कि हम इसे कमाते तो बड़ी मेहनत से हैं पर खर्च या इन्वेस्ट करते वक्त ज्यादा नहीं सोचते। ये किताब आपकी इस आदत को सुधारने में मदद करती है। एक उलझन हमेशा हमें सताती है कि हम क्या कर रहे हैं और हमें क्या करना चाहिए। कार्ल ने इसे ही बिहेवियर गैप का नाम दिया है। ये किताब आपको सिखाती है कि पैसों से जुड़े सही डिसीजन कैसे लेने चाहिए। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए

• जो लोग सही जगह पर इन्वेस्ट करना चाहते हैं

• जो लोग कुछ अच्छा सीखना चाहते हैं

• ऐसे लोग जो पैसे को ही सब कुछ नहीं मानते 

 

लेखक के बारे में

कार्ल रिचर्ड्स, सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर हैं। वो BAM ALLIANCE में डायरेक्टर ऑफ इनवेस्टर एजुकेशन के तौर पर काम करते हैं। ये 130 से ज्यादा  वेल्थ मैनेजमेंट एडवाइजरों का ग्रुप है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लिखा है और मार्केटप्लेस मनी, Oprah.com और Forbes.com के कार्यक्रमों में भी शामिल रहे हैं। 

 

ये किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए? ताकि आप समझदारी से फाइनेंशियल डिसीजन ले सकें और पैसों की चिंता दूर कर सकें।

हम सब ये समझते हैं कि पैसे बहुत सोच समझकर खर्च करने चाहिए। हमारे पास टीवी, मीडिया और अखबारें हैं जो हमें इसके बारे में तरह-तरह की सलाह देती रहती हैं। फिर भी बहुत से लोग अक्सर हाथ में पैसे न टिकने या उनकी कमी का रोना रोते मिल जाते हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कार्ल ने लोगों को बहुत बार सही डिसीजन न लेकर पछताते हुए देखा है। इन सब बातों ने कार्ल को ये किताब लिखने की प्रेरणा दी। ये किताब आपको सिखाती है कि किस तरह आप इतनी सारी बातों में अपने काम की बात चुनें। किस तरह अपने फाइनेंशियल गोल को ध्यान में रखते हुए इन्वेस्ट करें और एक खुशहाल जिंदगी की तरफ कदम बढ़ाएं। इस समरी को पढ़कर आप जानेंगे कि आपको हर फाइनेंशियल एडवाइस मानने की जरूरत नहीं है। भविष्य के बारे में ज्यादा चिंता करना कैसे आपके पैसों की बर्बादी कर सकता है और अपने बच्चों के साथ भी फाइनेंशियल बातें डिस्कस क्यों करनी चाहिए ?

Comments

      
    0:000:00