Premium

How Brands Grow

मार्केटिंग के साइंटिफिक तरीके

by Byron Sharp

5 chapters 21 min listen Hindi audio + text
How Brands Grow
This is a Premium book.

Premium members get all 5 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

ये किताब मार्केटिंग की दुनिया में चले आ रहे टिपिकल तरीकों को खारिज करते हुए कुछ नए और साइंटिफिक तरीकों की जानकारी देती है। इनकी मदद से मार्केटर बहुत फायदा उठा सकते हैं। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े लोग

• जिनको मार्केटिंग सब्जेक्ट में दिलचस्पी है

• जो लोग ये समझना चाहते हैं कि विज्ञापन कैसे अपना असर दिखाते हैं 

 

लेखक के बारे में

बायरन शार्प, साउथ ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में मार्केटिंग साइंस के प्रोफेसर हैं। उन्होंने मार्केटिंग में रिसर्च के महत्व और जरूरत पर सौ से ज्यादा आर्टिकल लिखे हैं। उनका फोकस इस बात पर रहता है कि मार्केटिंग के नियम आम जीवन में मिले अनुभवों पर आधारित हों। 

 

ये किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए? ताकि आप जान सकें कि मार्केटिंग की सफलता के पीछे कौन से राज़ होते हैं।

कभी आपने सोचा है कि मार्केटिंग एक्सपर्ट ये कैसे तय करते हैं कि किसी खास ब्रांड की मार्केटिंग कैसे करनी है? वो प्रेक्टिकल और नए तरीके अपनाते हैं या फिर वही करते हैं जो दशकों से होता आया है? ब्रायन का मानना है कि वो ज्यादातर वही घिसे-पिटे और पुराने तरीकों से ब्रांडिंग कर देते हैं। ये किताब इस आदत को बदलने की बात करती है। किसी मार्केटर के दिमाग में कोई स्ट्रैटेजी बनाते हुए तरह-तरह के सवाल आते हैं। जैसे किसी प्रोडक्ट को सेल में रखकर बिक्री बढ़ाई जाए या पुराने ग्राहकों को जोड़े रखने पर ध्यान दिया जाए या फिर नए ग्राहक बनाने पर फोकस किया जाए? ये किताब इन सब सवालों के जवाब देकर आपकी मदद करती है। आपको ये भी पता चलेगा कि ग्राहक कुछ खरीदते हुए optimize की जगह satisfice पर जोर क्यों देते हैं। अगर आपको इन शब्दों की जानकारी नहीं है तो वो भी इस किताब को पढ़कर मिल जाएगी। आप ये भी जानेंगे कि विज्ञापन पुराने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए जरूरी नहीं है बल्कि इससे नए ग्राहक बनाने में मदद मिलती है और जहां भी कॉफी की जरूरत होती है आसपास Starbucks कैसे मिल जाता है।

Comments

      
    0:000:00