Premium

Create Space

How to Manage Time, and Find Focus, Productivity and Success

by Derek Draper

6 chapters 22 min listen Hindi audio + text
Create Space
This is a Premium book.

Premium members get all 6 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ों में

साल 2018 में ‘Derek Draper’ ने ‘Create Space’ नामक किताब का लेखन किया था. इस किताब में इन्होने अपने बिजनेस कोच के तौर पर सालों के अनुभव का सार लिख दिया है. भले ही आप किसी कंपनी के सी.ई.ओ हों या फिर आप किसी कंपनी में इन्टर्न हों, या फिर आपका सफर अभी इन दोनों के बीच में कहीं हो, फिर भी ये किताब आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाली है. इस किताब में बताईं गईं टिप्स और ट्रिक्स की मदद से आप अपने प्रोफेशनल करियर को सफल बना सकते हैं. 

 

ये किताब किसके लिए है?

- सभी फील्ड के प्रोफेशनल्स के लिए 

- स्टूडेंट्स के लिए 

-ऐसे लोगों के लिए जिन्हें कुछ नया सीखने में मज़ा आता हो 

 

लेखक के बारे में 

आपको बता दें कि इस किताब का लेखन Derek Draper ने किया है. ये कंसल्टिंग फर्म के फाउंडर हैं. इन्हें बिजनेस साइकोलॉजिस्ट के तौर पर भी एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है. इन्होने बिजनेस साइकोलॉजिस्ट के तौर पर विश्वभर की बड़ी-बड़ी संस्थाओं के साथ काम किया है. 

 

इस किताब में मेरे लिए क्या है? 

हमें ये मानना होगा कि हम बड़े ही यूनिक यानि विचित्र समय में जी रहे हैं. कई सौ सालों की ह्यूमन हिस्ट्री में ऐसा समय पहली बार आया है. जब हमें स्पेस को भरने की ज़रूरत नहीं है बल्कि हमें खुद के लिए स्पेस क्रिएट करने की ज़रूरत आ गई है. कई हज़ार सालों से इंसान बहुत एक्सप्लोर कर रहा है. हर जगह पहुँचने की कोशिश हो रही है. हम लोगों ने काफी ज्यादा तरक्की भी कर ली है. अब एक ऐसा पॉइंट आ चुका है. जब लोगों को थोड़ा सुकून की तलाश रहती है. हर जगह काफी भीड़-भाड़ नज़र आने लगी है. ह्यूमन हिस्ट्री के इसी नई डेवलपमेंट की वजह से लेखक ने किताब का नाम ही “क्रिएट स्पेस” रखा है. 

इसी के साथ लेखक को ऐसा भी लगता है कि एक लीडर के तौर पर आपको क्रिएट स्पेस का मतलब पता होना चाहिए. आपकी ग्रोथ भी तभी हो सकती है, जब आपको इस टर्म का अच्छे से ज्ञान होगा. 

बस इन्हीं दो आईडियाज़ को दिमाग में रखते हुए ‘Derek Draper’ ने इस किताब को लिखने का काम शुरु किया था. इस किताब में उन्होंने बताया है कि आपको अपनी लाइफ और करियर को बेहतर करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए? 

 

इस किताब में आपको ये भी सीखने को मिलेगा

- लीडर बनने के लिए किन खूबियों का होना ज़रूरी है?

- खूबियों को अपने अंदर लेकर कैसे आया जा सकता है? 

- CEO हर रोज़ खुद की कंसंट्रेशन के लिए कितना समय निकालते हैं? 

Comments

      
    0:000:00