
Premium members get all 9 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.
Read along
About this book
दो लफ्जों में
यह किताब आपको आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में एक पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना सिखाती है. इस किताब की मदद से आप अपनी जिंदगी में सक्सेस पाने के लिए इंस्पायर्ड होते हैं. यह एक सेल्फ- हेल्पिंग किताब है जो सभी लोगों को अपने पास रखनी चाहिए.
लेखक के बारे में
शिव खेड़ा एक इंडियन ऑथर, एक्टिविस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ ही साथ एक एजुकेटर, और बिजनेस कंसलटेंट भी हैं. उनका जन्म 13 नवंबर 1951 को धनबाद झारखंड में हुआ था.
वह तमाम तरह के लोगों को उनका रियल पोटेंशियल यानी उनकी पूरी क्षमता को रियलाइज करने के लिए इंस्पायर और मोटिवेट करते हैं. उन्होंने अपने एनर्जीटिक और मोटिवेशनल पर्सनल मैसेजेज को दुनिया भर में अमेरिका से लेकर सिंगापुर तक पहुंचाया है. उनकी 40 साल की रिसर्च और अच्छी समझ ने लाखों लोगों को ग्रोथ और फुलफिलमेंट का रास्ता दिखाया है.
दुनिया भर में उनकी 80 लाख से ज्यादा किताबें बिक चुकी हैं. जिनमें से उनकी इंटरनेशनल बेस्टसेलर्स किताब You Can Win को 21 लैंग्वेजेज में पब्लिश किया गया है.
दुनियाभर में लाखों लोगों को 20 से ज्यादा कंट्रीज में उनकी डायनामिक वर्कशॉप्स से और एक मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर उनकी स्पीचेज को टेलीविजन और रेडियो शोज पर देख-सुनकर अपनी लाइफ को बेहतर बनाने में बहुत फायदा मिला है.
शिव खेड़ा राउंड टेबल फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर हैं. उनको लॉयन इंटरनेशनल और रोटरी इंटरनेशनल की तरफ से सम्मानित किया गया है. और उनका ट्रेडमार्क है:
" Winners don’t do different things, They do things differently"
यह किनके लिए है
- जो अपने बारे में यह जानना चाहते हैं कि वह अपनी लाइफ में क्या चाहते हैं, और उसे कैसे, और कब हासिल कर पाएंगे.
- जो अपनी लाइफ में सक्सेसफुल होने के तरीकों को सीखकर एक एक्शन प्लान बनाना चाहते हैं.
- जो नेगेटिव चीजों को अवायड करना चाहते हैं.
- जो अपना सेल्फ-एस्टीम बनाए रखना सीखना चाहते हैं.
- जो अपनी लाइफ में लगातार आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन चाहते हैं.
- जो अपने सबकॉन्शियस माइंड में पॉजिटिव थिंकिंग फीड करना चाहते हैं. और
-एक मजबूत करैक्टर बनाना चाहते हैं.
YOU CAN WIN
सभी लोगों की जिंदगी में सक्सेस के बहुत मायने होते हैं. इसीलिए लोग अपनी जिंदगी में सक्सेस पाने के लिए अपनी हर तरह की कोशिशें करना जारी रखते हैं. लेकिन यह भी एक कड़वी सच्चाई है कि दुनिया में सभी लोग अपनी जिंदगी में सफलता की सीढ़ी तक नहीं पहुंच पाते हैं. इसी वजह से उनको जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सक्सेसफुल लोगों के पीछे के सीक्रेट्स को समझना जरूरी हो जाता है. ऑथर ने इस किताब में बहुत इंटरेस्टिंग तरीके से यह बताया है कि हम अपनी जिंदगी में सक्सेस कैसे हासिल कर सकते हैं. इसके लिए उन्होंने कई तरह के फैक्ट्स के बारे में बहुत डिटेल में समझाया है : जैसे कि, हमें किस तरह से पॉजिटिव थॉट्स पर गौर करना चाहिए, हमें कैसे किसी भी काम को कल पर नहीं टालकर, उसे आज ही पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए, कैसे हमें हमेशा दूसरों का एहसान मानने वाला रवैया रखना चाहिए, और चाहे हमारे पास दुनिया भर की धन दौलत ही क्यों ना आ जाए, फिर भी हमें हमेशा ईश्वर को धन्यवाद देना चाहिए, हमें अपने आप को हमेशा रियल एजुकेशन की तरफ आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि एजुकेशन के जरिए ही हम अपनी नॉलेज को आगे बढ़ा सकते हैं, हमारे दिल में हमेशा सेल्फ-एस्टीम की फीलिंग रहनी चाहिए, जिससे कि हम अपने साथ-साथ दूसरों के साथ भी अच्छा व्यवहार कर सकें. इसके अलावा हमें अपने आपको हमेशा नेगेटिव थॉट्स से दूर रखना चाहिए. क्योंकि नेगेटिव ताकतों की वजह से हमारी जिंदगी में एनर्जी खत्म हो जाती है. इसके अलावा हमारी जिंदगी में बहुत से ऐसे काम भी होते हैं जिन्हें हम नहीं करना चाहते हैं. लेकिन जरूरत पड़ने पर हमें उन्हें करने से भी परहेज नहीं करना चाहिए. ऑथर ने इस किताब में यह भी बताया है कि आपको रोज सुबह पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ अपने दिन की अपनी शुरुआत करनी चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से आपका पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है. उन्होंने बहुत से एग्जांपल्स के जरिए पॉजिटिव थॉट्स के साथ जिंदगी में सक्सेस हासिल करने के तरीकों के बारे में बहुत अच्छे तरीके से समझाया है.
ऑथर ने इस किताब में यह समझाने की कोशिश की है कि नेचर सभी लोगों को कामयाब होने के लिए एक बराबर मौके देती है. बस आपको उन मौकों का फायदा उठाना आना चाहिए. इस किताब में किसी भी इंसान के नजरिए पर असर डालने वाले फैक्ट्स जैसे कि, एनवायरनमेंट, एक्सपीरियंस और एजुकेशन पर भी बहुत डिटेल में अच्छी तरह से समझाया है. इस किताब को 8 चैप्टर्स में डिवाइड किया गया है. जिनके बारे में इस तरह से बताया गया है :
Comments
No comments yet. Be the first to share what you thought.
More like this
See all
Free The Art of Possibility
Rosamund Stone Zander and Benjamin Zander · 22 min
Free A Curious Mind
Brian Grazer and Charles Fishman · 14 min
Free Breakfast With Socrates
Robert Rowland Smith · 11 min
Free Awaken The Giant Within
Tony Robbins · 14 min
Free Born For This
Chris Gullibeau · 12 min
Free The Power of Intention
Wayne W. Dyer · 18 min
Free Magic Words
Tim David · 13 min
Free Inner Engineering
Sadhguru Jaggi Vasudev · 16 min
Free Living the 80/20 Way
Richard Koch · 15 min
Free A Message to Garcia
Elbert Hubbard · 7 min
Free The Career Playbook
James M. Citrin · 19 min
Free Make your Bed
William H. McRaven · 12 min