Premium

Unfinished

प्रियंका चोपड़ा की आत्मकथा

by Priyanka Chopra Jonas

6 chapters 41 min listen Hindi audio + text
Unfinished
This is a Premium book.

Premium members get all 6 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

प्रियंका चोपड़ा की किताब अनफिनिश्ड उनकी आत्मकथा है. जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में खुलासे किए हैं. अनफिनिश्ड में प्रियंका ने अपनी जिंदगी की सच्चाई को सबके सामने लाने की कोशिश की है. उन्होंने इसमें अपने 20 साल के फिल्मी कैरियर को लेकर अपने हार्ड वर्क और डेडिकेशन के बारे में बताया है. अनफिनिश्ड में उन्होंने अपनी जिंदगी के उस किस्से के बारे में भी बताया है जो कभी किसी को नहीं पता था.

 

यह किसके लिए है

- जो मशहूर सिलेब्रिटीज की जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं. 

- जो उन के संघर्षों से लेकर कामयाबी तक के सफर के रोमांच को महसूस करना चाहते हैं. 

- जो एक निडर और खूबसूरत अभिनेत्री की जिंदगी की उथल-पुथल को महसूस करना चाहते है .

- और जो एक ऐसी आम भारतीय लड़की से प्रेरणा लेकर जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं जिसने अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपने काम से दुनियामें सबसे ज्यादा मशहूर औरतों में अपना नाम कमाया है.

 

लेखिका के बारे में

इन का पूरा नाम प्रियंका चोपड़ा गुर्जर है . इनका जन्म 18 जुलाई को 1982 जमशेदपुर, झारखण्ड में हुआ था. प्रियंका के माता – पिता दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर थे. प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड का अवार्ड जीतने वाली देश की पांचवी महिला हैं. पहले प्रियंका चोपड़ा इंजिनियरिंग की पढाई करना चाहती थीं . लेकिन आज उनको न सिर्फ भारतीय फ़िल्म जगत की सबसे ज्यादा मशहूर अभिनेत्रियों में गिना जाता है बल्कि उन्होंने अमेरिकी फ़िल्म जगत हॉलीवुड में काम करके पूरी दुनिया में नाम कमाया है. 

10 जून 2013 को मुंबई में कैंसर की वजह से प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा इस दुनिया से विदा हो गए थे. प्रियंका का कहना है कि उनके पिता की कहानी अधूरी रह गई थी इसलिए उन्होंने इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी किताब का टाइटल अनफिनिश्ड रखा है और उन्होंने अपना सब कुछ अपनी आत्मकथा के जरिए अपने पिता को समर्पित किया है. वह अपने पिता को बहुत याद करती हैं. इस किताब कोपेंगुइन पब्लिकेशन ने 9 फ़रवरी 2021 को पब्लिश किया है. पब्लिश होने के 24 घंटे के अंदर ही यह किताब न्यू यॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर लिस्ट में पहुंचने वाली और नीलसन बुक स्कैन बेस्ट सेलर लिस्ट में पहुंचने वाली किताब बन गई.

Comments

      
    0:000:00