Premium

the Millionaire FASTLANE

Crack The Code To Wealth And Live Rich For A Lifetime

by M J De Marco

46 chapters Hindi audio + text
the Millionaire FASTLANE
This is a Premium book.

Premium members get all 46 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

यह किताब आपको पैसा कमाने के ऐसे शॉर्टकट तरीकों के बारे में सिखाती है जिनकी मदद से आप कम समय में करोड़पति बन कर अपनी फाइनेंशियल फ्रीडम हासिल कर सकते हैं . इसके बाद आप बहुत कम उम्र में ही अपने जॉब से रिटायरमेंट लेकर लाइफ को एंजॉय कर सकते हैं. और अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ खूब सारा अच्छा वक्त गुजार कर उनके साथ अच्छे रिश्ते बना सकते हैं. 

 

लेखक के बारे में

M J De Marco एक अमेरिकन एंटरप्रेन्योर, इन्वेस्टर, एडवाइजर और इंटरनेशनल बेस्ट सेलिंग ऑथर हैं, जिनकी किताबों को दुनिया भर में 25 से ज्यादा लैंग्वेज में ट्रांसलेट किया गया है . 2011 में उनकी किताब the Millionaire FASTLANE पब्लिश हुई थी . जिसको दुनिया भर में लोगों ने खूब पसंद किया है. वह Viperion Publishing Corp. के फाउंडर हैं. यह कंपनी ऑनलाइन और प्रिंट कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस करती है. वह Fastlane Forum के फाउंडर भी हैं, जो  वेब कम्युनिकेशन की लीडिंग डेस्टिनेशन फोरम है. यह फोरम तमाम स्टार्ट-अप्स , फाइनेंस और एंटरप्रेन्योर्स के बिजनेस डिस्कशन्स के लिए काम करती है. 

फिलहाल ऑथर एक पब्लिशिंग कंपनी चला रहे हैं . जो दुनिया भर में उनके काम को प्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट, और लाइसेंस करती है. इस काम के साथ वो अपनी एंटरप्रेन्योर कम्युनिटी, Fastlane Forum में भी कंट्रीब्यूट करते हैं, जहां पर 50,000 से ज्यादा एंटरप्रेन्योर्स शामिल हैं.

 

यह किन को पढ़ना चाहिए

- जो पैसा कमाने के लिए बुढ़ापे की उम्र तक काम नहीं करना चाहते हैं. 

- जो तेजी से पैसा कमाना चाहते हैं और  कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं. 

- जो कम उम्र में ही अपने काम से रिटायर होकर अपनी लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं. 

- जो अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अच्छे रिश्ते बनाने के लिए उनके साथ आजादी के साथ बहुत अच्छा ज्यादा टाइम बिताना चाहते हैं. 

- जो यह नहीं मानते हैं कि करोड़पति बनने के लिए किस्मत का होना या एक बहुत पैसे वाली फैमिली में पैदा होना जरूरी होता है. 

 

the Millionaire FASTLANE 

क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि आप बहुत मेहनत करने के बाद भी ज्यादा पैसा नहीं कमा रहे हैं, क्या दूसरे पैसे वाले लोगों को देखकर आपकी इच्छा भी एक करोड़पति बनने की होती है? क्या आपने सोचा है कि आपके स्कूल, कॉलेज की डिग्रियां भी ज्यादा पैसा कमाने में आपकी मदद नहीं करती हैं, क्या आप जॉब या बिजनेस करने के साथ-साथ अपना पैसा इन्वेस्ट करने और सेविंग करने के लिए कई स्ट्रैटेजीज और प्लानिंग तैयार करने की चिंता में लगे रहते हैं . लेकिन इन सबके बावजूद आपको  यह  पता नहीं होता कि आप को करोड़पति बनने में कितना वक्त लगेगा. 

और दूसरी तरफ आप यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि एक शख्स 22 साल की छोटी उम्र में लिमोजिन जैसी महंगी कार खरीद रहा है, या कोई दूसरा शख्स 30 साल की उम्र में अपने काम से रिटायर होकर कंफर्टेबली एक शानदार जिंदगी गुजार रहा है .जबकि आमतौर पर आप यही देखते हैं कि लोग अक्सर 60 या 65 साल की उम्र में अपने काम से रिटायर होते हैं. और ज्यादातर लोग करोड़पति बनने के लिए स्ट्रगल करने में अपनी सारी जिंदगी निकाल देते हैं. लेकिन आप the Millionaire FASTLANE किताब की मदद से कम उम्र में दुनिया के सारे ऐशो आराम को एक्सपीरियंस कर सकते हैं, अपने बच्चों को बड़ा होता हुआ देख सकते हैं, अपने सारे शौक पूरा कर सकते हैं, बिना किसी चिंता के इस खूबसूरत जिंदगी को एंजॉय कर सकते हैं, और अपने मनपसंद तरीके से खुलकर जी सकते हैं. 

इस किताब में यह समझाया गया है कि दरअसल हम लोगों ने पैसों के बारे में बहुत सी गलतफहमियां पाल रखी हैं. जिनकी वजह से हम कम वक्त में ज्यादा पैसा कमाने की तरफ ध्यान नहीं दे पाते . लेकिन जब आप इस किताब की मदद से दूसरी अहम चीजों पर भी गौर करेंगे तो आपको पता चलेगा कि पूरी उम्र गुजर जाने के बाद आपके करोड़पति बन जाने का भी कोई फायदा नहीं होता  . क्योंकि दुनिया के सारे ऐशो आराम जवानी में एंजॉय करने की चीजें हैं. 

इस बुक समरी में तीन तरह की स्ट्रैटेजीज के बारे में बताया गया है . यहां पर आपको उनकी इंपॉर्टेंस और कमियों के बारे में बताया जाएगा. और आप देखेंगे कि इन तीनों में से सिर्फ फास्टलेन की स्ट्रैटेजी ही आपको मनचाही सक्सेस पाने  और ढेर सारा पैसा कमाने में सबसे ज्यादा मदद करती है. आपको यह ध्यान रखना होगा कि सिर्फ मंजिल की तरफ देखने से ही आपको पैसा नहीं मिलेगा बल्कि इसके लिए आपको उस रास्ते पर फोकस करना होगा जो आपको सही मंजिल तक ले जाता है.

दोस्तों ऑथर को इस बुक के जरिए फास्टलेन की असरदार स्ट्रैटेजीज को बनाने और उनको एक जगह पर इकट्ठा करने में कई सालों का वक्त और एफर्ट लगा है. आप बस इनको सीखिए, इस्तेमाल कीजिए, दौलत के कोड को क्रैक कीजिए, और जिंदगी भर के लिए एक अमीर आदमी की खुशहाल जिंदगी गुजारिए. 

इस किताब में 8 पार्ट्स के थ्रू पैसों के कोड को क्रैक करने की स्ट्रैटेजीज के बारे में बहुत अच्छे ढंग से समझाया गया है. तो चलिए शुरू करते हैं करोड़पति बनने के सफर का पहला कदम. इस मजेदार सफर के दौरान आप यह समझ जाएंगे कि असली दौलत वह नहीं है जो आपको महंगी चीजें खरीदने की पावर देती है. बल्कि असली दौलत, फैमिली और दोस्तों के साथ, अच्छी हेल्थ  और आजादी के साथ जिंदगी जीने में होती है.

Comments

      
    0:000:00