Premium

Brand Washed

Tricks Companies Use to Manipulate Our Minds and Persuade Us to Buy

by Martin Lindstorm

10 chapters 41 min listen Hindi audio + text
Brand Washed
This is a Premium book.

Premium members get all 10 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

इस किताब में पहली बार मार्केटिंग विजनरी यानी भविष्य के लिए बड़ी योजनाएँ बनाने वाले मार्टिन लिंडस्ट्रॉम ने 20 साल तक  ब्रांडिंग युद्ध की फील्ड में काम करने के बाद अपने गहरे एक्सपीरियंस को हम लोगों के साथ शेयर किया है. उन्होंने ब्रांडिंग के बारे में बहुत से चौंकाने वाले अंदरूनी हालातों के बारे में बताया है कि किस तरह से आज के दौर में दुनिया की तमाम बड़ी - बड़ी सक्सेस फुल ऑर्गेनाइजेशन्स मार्केटिंग की सच्चाई से हमारा ध्यान हटा कर हमारे माइंड को मैनिपुलेट करने की साजिशों में लगी हुई हैं. जिस से कि वह अपने सामानों की ब्रांडिंग  के जरिए  हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा  खरीदारी करने के लिए बहला - फुसला सकें. यहां पर उन्होंने कंपनियों की बहुत सी ऐसी साइकोलॉजिकल ट्रिक्स और ट्रैप्स को एक्सपोज किया है जिन का इस्तेमाल यह लोग हमारी मेहनत की कमाई के पैसे को अपने पास खींचने में करते हैं. 

 

लेखक के बारे में

मार्टिन लिंडस्ट्रॉम का जन्म 1970 मे हुआ था. वह एक मशहूर मार्केटिंग कंसलटेंट होने के साथ मार्केटिंग और ब्रांडिंग की दुनिया के एक्सपर्ट भी हैं. जब उनकी उम्र 12 साल की थी तब 1982 में उन्होंने अपनी पहली एडवरटाइजिंग एजेंसी शुरू की थी और उन्होंने बहुत तेजी के साथ अपने कैरियर की शुरुआत करी . वह न्यूरो मार्केटिंग कॉन्सेप्ट के फाउंडर्स में से एक हैं . उनकी किताब ब्रांड वाश्ड को 2021 में पब्लिश किया गया है. जो कि उनकी पहले की लिखी किताब बायोलॉजी का एक एक्सटेंशन है. इन्होंने मार्केटिंग की फील्ड के बारे में जानकारी देने वाली बहुत सी किताबों को लिखा है जिन में उन की यह बेस्ट सेलर किताबें शामिल हैं - बायोलॉजी, द मिनिस्ट्री ऑफ कॉमन सेन्स और स्माल डेटा वगैरह. लिंडस्ट्रॉम ने अपनी आजाद ख्याल सोच के जरिए से हमें अपने कस्टमर्स के करीब पहुंचने के लिए बहुत कारगर  तरीकों के बारे में बताया है. वह 8 बार न्यू यॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलिंग अवार्ड पाने वाले लेखक रह चुके हैं. उन की किताबों की 45 लाख कॉपीज बिक चुकी हैं और उनको 60 लैंग्वेजेज में ट्रांसलेट भी किया गया है. टाइम मैगजीन ने लिंडस्ट्रॉम को दुनिया के सबसे प्रभाव शाली लोगों में से एक शख्स के तौर पर डिक्लेअर किया है. और थिंकर्स 50 ग्रुप ने उनको 2021 के लिए दुनिया के टॉप 20 बिजनेस थिंकर्स में से एक के लिए लिस्ट किया है. 

 

यह किनके लिए है

- जो अपने बिजनेस को स्टार्ट, रन और ग्रो  करने के लिए ब्रांडिंग के बारे में महारत हासिल करना चाहते हैं. 

- जो ब्रांडिंग के प्रभाव में अपनी खरीदारी के डिसीजन्स को  बेहतर बनाने के लिए जरूरी साइक्लोजिकल टूल्स के बारे में जानना चाहते हैं.  

- जो दुकानदारों और एडवरटाइजिंग के लोगों की ब्रांडिंग टैक्टिक्स को सीखना चाहते हैं. 

- जो मार्केट प्रमोशन के लिए लोगों को एक औजार की तरह यूज करना सीखना चाहते हैं. 

- जो मार्केटिंग की दुनिया में राज करना चाहते हैं. 

 

ब्रांड वाश्ड 

इस किताब की शुरुआत में लिंडस्ट्रॉम ने ब्रांड डीटॉक्स नाम के एक एक्सपेरिमेंट के बारे में बताया है . ब्रांड डीटॉक्स का मतलब है कि खुद को ब्रांड के नशे से छुट कारा दिलाना. जिस के बारे में उन का कहना है कि उन्होंने अपने लिए एक नए  ब्रांड को खरीदने और उसे यूज करने के लिए एक साल की लिमिट तय कर दी. जब कि वह पहले से खरीदे गए ब्रांड्स को भी इस्तेमाल कर सकते थे. अपने एक्सपेरिमेंट के  दौरान उन्हें नए ब्रांड्स को  खरीदने से खुद को रोकने के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जिस की वजह से उन का एक्सपेरिमेंट फेल हो गया और फिर आखिर कार  6 महीने के बाद उन्होेंने अपने उस पॉइंट को  साबित कर ने का आइडिया छोड़ दिया जिस में वह यह दिखाना चाहते थे कि ब्रांड्स हमारे ऊपर बहुत ज्यादा प्रभाव डालते हैं और लोगों में इतनी  ताकत नहीं है कि वह उन का इस्तेमाल करना बंद कर दें.

इस किताब में 9 चैप्टर्स हैं. जिन में से हर एक में उन्होंने उन स्ट्रैटेजिस के बारे में बताया है जिन का इस्तेमाल कर के मार्केटियर्स यानी बड़े - बड़े दुकान दार , लोगों के माइंड की ब्रांडिंग  करते हैं. 

तो चलिए शुरू करते हैं!

 

Comments

      
    0:000:00