Premium

Late Bloomers

Late Bloomers

by Rich Karlgaard

5 chapters 21 min listen Hindi audio + text
Late Bloomers
This is a Premium book.

Premium members get all 5 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ों में

साल 2019 में रिलीज हुई किताब Late Bloomers मॉडर्न सोसाइटी के ऊपर कटाक्ष कसती है. वो बताती है कि क्यों मॉडर्न सोसाइटी जल्दी सक्सेसफुल होने वाले लोगों को ज्यादा सम्मान देती है? इसी के साथ-साथ किताब ये भी बताती है कि जल्दी-जल्दी सफल होने की दौड़ की वजह से ही लोगों की मेंटल हेल्थ खराब होती जा रही है. 

 

ये किताब किसके लिए हैं? 

- ऐसा कोई भी जिसे ऐसा लगता हो कि उसका कैरियर आगे ही नहीं बढ़ रहा है 

- किसी भी फील्ड के स्टूडेंट्स 

- ऐसे लोग जिन्हें कुछ नया सीखने और जानने में मज़ा आता हो 

- पैरेंट्स के लिए 

- ऐसे लोग जिन्हें कैरियर काउंसलिंग की ज़रूरत हो

 

लेखक के बारे में

आपको बता दें कि इस किताब का लेखन Rich Karlgaard ने किया है. वो पेशे से American journalist और अवॉर्ड विनिंग आन्त्रप्रेन्योर हैं. इस किताब के साथ इन्होने तीन किताबों का लेखन और भी किया है. 

 

इस किताब में मेरे लिए क्या है?

हम ऐसी सोसाइटी में रह रहे हैं, जहाँ जल्दी से जल्दी सफल होने वाले को काफी सम्मान दिया जाता है. हमारे चारों तरफ ऐसा माहौल तैयार हैं, जहाँ बता दिया गया है कि किसी को भी 25 साल तक पूरी तरह से सेटल हो जाना चाहिए. जो लोग इस खींची हुई लाइन में फिट हो जाते हैं, उन्हें सोसाइटी सफल इंसान समझने लगती है. लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो सोसाइटी के बनाए सांचे में फिट नहीं हो पाते हैं. तो अब सवाल ये उठता है कि क्या ऐसे लोग सफल नहीं हो सकते हैं? 

इसका सीधा सा जवाब यही है कि ये जिंदगी आपकी है, आपके अलावा कोई तय नहीं कर सकता है कि इसे किस स्पीड से आगे ले जाना है. इसलिए सबसे पहले खुद को एक्सेप्ट करिए कि आप जैसे हैं, वैसे अच्छे हैं. 

इस किताब के चैप्टर्स में आपको पता चलेगा कि कुछ लोग जीवन में देर से क्यों चमकते हैं? देर से सफल होना भी अच्छा क्यों है? इसी के साथ आपको ऐसी खूबियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके ऊपर आप काम करते हुए अपने जीवन को सफलता तक लेकर जा सकते हैं.  इन चैप्टर्स में आपको सीखने को मिलेगा

1.  हमेशा जल्दी सफलता पाना भी अच्छा नहीं होता है. 

2.  मेंटल हेल्थ के बारे में सही जानकारी. 

3.  सफलता का असली मतलब क्या होता है? 

Comments

      
    0:000:00