Premium

Your Money or Your Life

कंज़्यूमरिज़्म और कर्जे का शिकार होने से खुद को बचाना सीखो

by Joe Dominguez and Vicki Robin

11 chapters Hindi audio + text
Your Money or Your Life
This is a Premium book.

Premium members get all 11 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

यह किताब एक अलग तरह की पर्सनल फाइनेंस बुक है. जिस में पैसों के साथ डील करते टाइम  होने वाले नुकसान और डिसिप्लिन के बारे में बात करने की जगह  इस मामले में आप की चॉइस, फ्रीडम और पूरी संतुष्टि के बारे में लिखा गया है. जिस को पढ़ कर आप अपने सपनों को हकीकत में पूरा करने के लिए और नए जमाने में पैसों की वजह से होने वाली अफरा - तफरी,  कंज़्यूमरिज़्म और कर्जे का शिकार होने से खुद को बचाने के लिए जरूरी बातों को अच्छी तरह से जानेंगे. कंज़्यूमरिज़्म एक ऐसा आइडिया है जो मार्केट मे मौजूद बहुत से प्रोडक्ट्स को ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा देता है. और पैसा खर्च कर के बहुत सी सर्विसेस को लेने के लिए जोर देता है. 

 

यह किनके लिए है

- जो अपने पर्सनल फाइनेंस के मामले में इन्वेस्टिंग सेविंग और बजटिंग के बारे में अच्छी तरह से समझना चाहते हैं. 

- जो एक नए नजरिए के साथ अपनी जिंदगी को गुजारना चाहते हैं. 

- जो इस बात पर यकीन करना चाहते हैं कि अच्छी जिंदगी जीने के लिए हफ्ते में 50 - 60 घंटे तक काम करना जरूरी नहीं है.

 - जो यह रियलाइज करना चाहते हैं कि कम रिसोर्सेस के साथ जल्दी रिटायर होकर भी जिंदगी को अच्छी तरह से गुजारा जा सकता है. और

- जो सिर्फ पैसा कमाने के लिए अपना बहुत सारा टाइम वेस्ट करने की जगह दूसरे सोशल मामलों में भी पार्टिसिपेट करने के लिए काफी सारा टाइम निकालना चाहते हैं. 

 

 

लेखक के बारे में

इस बेस्ट सेलर किताब को 1992 में पब्लिश किया गया था . जिसके ऑथर जो डोमिंग्वेज़ और को - ऑथर विकी रॉबिन हैं. इस किताब में पैसों के साथ अपनी रिलेशन शिप  को पूरी तरह से बदलने  और आर्थिक आजादी पाने के लिए 9  स्टेप्स के बारे में बताया गया है. जिसके जरिए से पैसों की कमाई और खर्च करने के मामले में लोगों के रवैये को बदलने की कोशिश की गई है. इस किताब की 5 लाख से ज्यादा कॉपीज इंग्लिश लैंग्वेज में बिक चुकी हैं. इस के बाद भी इस किताब को डच, जर्मन, स्पेनिश और फ्रेंच लैंग्वेजेज में  ट्रांसलेट किया  गया है. 

जो डोमिंग्वेज़ का जन्म 1938 में न्यू यॉर्क सिटी में हुआ था. वह वॉल स्ट्रीट स्टॉक मार्केट में एनालिस्ट का जॉब करते थे. 1969 में 31 साल की उम्र में वह अपने जॉब से रिटायर हो गए. लेकिन उस समय तक उस जॉब से  उन्होंने बहुत कम सालों में ही करीब 70 हजार डॉलर की एक बड़ी रकम जमा कर ली थी. इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी पैसों के लिए कोई काम नहीं किया. 

उन्होंने अपने खर्चों को सालाना 6 हजार डॉलर तक काम कर लिया था. इस वजह से वह सोशल सर्विस वॉलिंटियर करने  और दूसरे लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए अपना सारा टाइम खर्च कर पाते थे.  

1984 में उन्होंने विकी रॉबिन और कुछ दूसरे लोगों के साथ मिल कर न्यू रोड मैप के नाम से एक नॉन प्रॉफिट फाउंडेशन की शुरुआत  करी. जिसके जरिए से वह लोगों को लंबे टाइम तक  अच्छा भविष्य बनाए रखने के लिए मनी, हेल्थ और रिलेशन शिप पर एजुकेशनल प्रोग्राम चलाया करते थे.

11 जनवरी 1997 को कैंसर से उनकी डेथ हो गई .

विकी रॉबिन का जन्म 6 जुलाई 1945 को हुआ था. वह एक अमेरिकन  लेखिका और स्पीकर हैं. उनको ' F I R E ' मूवमेंट के जरिए से लोगों को इंस्पायर करने के लिए भी जाना जाता है जिसके जरिए से उन्होंने लोगों में योर लाइफ और योर मनी के मामले में दोबारा से इंटरेस्ट पैदा कर दिया.

' F I R E ' मूवमेंट का फुल फॉर्म ' फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस, रिटायर अर्ली ' है.

Comments

      
    0:000:00