Premium

Chief Joy Officer

How Great Leaders Elevate Human Energy and Eliminate Fear

by Richard Sheridan

6 chapters 19 min listen Hindi audio + text
Chief Joy Officer
This is a Premium book.

Premium members get all 6 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ों में

साल 2018 में रिलीज़ हुई किताब ‘चीफ़ जॉय ऑफिसर’ में Richard Sheridan ने बताया है कि उन्होंने कैसे कंपनी के अंदर जॉयफुल कल्चर बनाया है. इस किताब में लेखक की लाइफ के अनेक किस्से बताए गएं हैं. अगर आप भी किसी वर्क कल्चर का निर्माण करना चाहते हैं. जिसे लोग प्यार करें तो फिर ये किताब आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. 

 

ये किताब किसके लिए है? 

- ऐसा कोई भी जिसे बिजनेस फील्ड में इंटरेस्ट हो 

- ऐसा कोई भी जिसे वर्क प्लेस में जॉय अच्छा लगता हो 

- ऐसा कोई भी जिसे लीडर बनना हो 

 

लेखक के बारे में

आपको बता दें कि इस किताब का लेखन ‘Richard Sheridan’ ने किया है. ये सॉफ्टवेयर डिजाईन कंपनी मेनलो इनोवेशन के फाउंडर हैं. इसी के साथ-साथ ये बेस्ट सेलिंग किताब जॉय के ऑथर भी हैं. 

 

इस किताब में मेरे लिए क्या है?

हम लोगों में से कई लोग ऐसे होते हैं. जो सुबह उठते हैं और अपने काम के बारे में सोचकर ही डर जाते हैं. जब ऑथर, रिचर्ड शेरिडन, एक सॉफ्टवेयर कंपनी, इंटरफेस सिस्टम्स में प्रबंधक थे. तब वो अपने काम से इतना डरते थे कि ऑफिस जाने वाला रास्ता ही चेंज कर दिया करते थे. धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ था कि उन्हें अपनी अप्रोच को बदलने की ज़रूरत है. 

ऑथर का सपना हुआ करता था कि वो एक ऐसी कंपनी के लीडर बनें, जहाँ लोग अपना काम एन्जॉय करते हों. उन्होंने अपने इस सपने को पूरा किया और मेनलो इनोवेशन की स्थापना की थी. इस कंपनी में लोग अपने काम को एन्जॉय करते हैं. इस कंपनी में लोगों को समय बिताना अच्छा लगता है. 

इस समरी में आपको पता चलेगा कि लीडर के लिए सही अप्रोच क्या होता है? कैसे किसी भी कंपनी को सही वैल्यूज के साथ लीड किया जा सकता है.  इसके अलावा आप जानेंगे कि ऑथर ने 10 सालों में बिजनेस के बारे में क्या सीखा था? और लीडरशिप की मेन क्वालिटी क्या होती है?

Comments

      
    0:000:00