Premium

Why We Can’t Sleep

मिड लाइफ क्राइसिस से गुजरती महिलाएं

by Ada Calhoun

9 chapters 21 min listen Hindi audio + text
Why We Can’t Sleep
This is a Premium book.

Premium members get all 9 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

साल 2020 में आई ये किताब इस बात का जवाब ढूंढने की कोशिश करती है कि जनरेशन X वाली अमेरिकी महिलाएं आखिर मिडलाइफ क्राइसिस से क्यों गुजर रही हैं? जनरेशन X का मतलब है 1965 से 1980 के बीच पैदा हुए लोग। मिडलाइफ क्राइसिस उम्र के इस पड़ाव पर होने वाले मानसिक बदलावों को दिया गया एक नाम है। साल दर साल बचपन से बड़े होने के दौरान इन महिलाओं को ये बातें सिखाई गईं कि वो सपनों की मनचाही उड़ान भरें क्योंकि इनके सपनों को हासिल करने के रास्ते में कोई रुकावट नहीं है जबकि हकीकत में इनको आगे बढ़ने के लिए तगड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब भविष्य बनाने का सपना आया तो मार्केट में नौकरियां नहीं थीं। अगर कहीं काम मिला भी तो जेंडर और उम्र को लेकर भेदभाव का सामना करना पड़ा और इनमें से लगभग सभी को एक ही वक्त पर अपने बच्चों और बुजुर्ग हो रहे माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी लेनी पड़ी। इसलिए इनको जो कुछ भी हासिल हुआ है वो काबिले तारीफ है। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• 1965 और 1980 के बीच पैदा हुई महिलाएं जो अपनी मेहनत के लिए तारीफ के दो शब्द चाहती हैं

• जो लोग इस बात को समझना चाहते हैं कि पिछले दशकों में पेरेंटिंग कैसे बदली है

• इकॉनमी में इंट्रेस्ट रखने वाले लोग जो स्टॉक मार्केट गिरने पर इंसानों पर पड़े बुरे असर को समझना चाहते हैं 

 

लेखिका के बारे में

एडा ने वेडिंग टोस्ट्स आई विल नेवर गिव और सेंट मार्क्स इज डेड जैसी बेस्ट सेलिंग किताबें लिखी हैं। उनको न्यूज रिपोर्टिंग में कई पुरस्कार मिले हैं और वे न्यू यॉर्कर और अटलांटिक जैसे जाने माने पब्लिकेशन्स के लिए लिखती रही हैं। इसके अलावा वो जर्नलिज्म और क्रिएटिव राइटिंग जैसे सब्जेक्ट्स भी पढ़ाती हैं।

Comments

      
    0:000:00