Premium

The Inflamed Mind

डिप्रेशन के बारे में एक नया नजरिया

by Edward Bullmore

10 chapters 28 min listen Hindi audio + text
The Inflamed Mind
This is a Premium book.

Premium members get all 10 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

डिप्रेशन या कोई भी दूसरी मानसिक परेशानी, मेडिकल साइंस के इतने आगे बढ़ जाने पर भी उतनी अच्छी तरह नहीं समझी जा सकी है जितना हम शरीर की किसी बीमारी को समझते हैं। साल 2018 में आई ये किताब एडवांस रिसर्च को बुनियाद बनाकर डिप्रेशन की एक नई वजह आपके सामने रखती है जिसमें डिप्रेशन को शरीर और दिमाग के इन्फ्लामेशन से जोड़ा गया है। मेडिसिन, साइकोलॉजी और इवाॅल्यूशन की मदद लेकर एडवर्ड, इम्यून सिस्टम और मेंटल हेल्थ का कनेक्शन समझाते हैं और ये भी बताते हैं कि शरीर, मन और ब्रेन को अच्छी तरह समझकर हम डिप्रेशन के इलाज में चमत्कार कर सकते हैं। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• मेडिकल स्टूडेंट्स और मेंटल हेल्थ में रुचि रखने वाले लोग

• साइकोलॉजिस्ट और काउंसलर

• ऐसा कोई भी इंसान जिसे डिप्रेशन का अनुभव रहा है 

 

लेखक के बारे में

एडवर्ड, यूके में रहने वाले एक साइकिएट्रिस्ट, न्यूरोसाइंटिस्ट और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की है। अब वे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में साइकिएट्री पढ़ाते हैं। साल 2005 से वो GlaxoSmithKline नाम की फार्मा कंपनी से जुड़कर डिप्रेशन के लिए एंटी इन्फ्लामेटरी दवा बनाने पर काम कर रहे हैं।

Comments

      
    0:000:00