Premium

Your Brain On Porn

Internet Pornography And The Emerging Science Of Addiction

by Gary Wilson

6 chapters 53 min listen Hindi audio + text
Your Brain On Porn
This is a Premium book.

Premium members get all 6 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

इस किताब में बताया गया है कि कैसे पोर्न गुजरते वक्त के साथ हमारे दिमाग और लाइफ को बेकार और डिप्रेसिव बनाता जा रहा है. इस बुरी आदत की वजह से आप अपने गोल्स, एक बेहतर जिंदगी और अच्छी हेल्थ से दूर होते जा रहे हैं. उन्होंने इस किताब में यह भी बताया है कि पोर्नोग्राफी कोयूज करना लोगों के लिए इमोशनल तौर पर अच्छा रहने के लिए भी एक अहम खतरा बन गया है. इस लिए उन्होंने पोर्न एडिक्शन की न्यूरोसाइंस और ऐसे लोगों केइलाज पर रिस्पांस करने वाले और ज्यादा रिसर्च पर ध्यान दिए जाने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने बताया है कि नो फैप के नाम से सर्व करने वाले एक कम्युनिटी फोरम में लोगों के ग्रुप्स और इसी नाम से चलने वाली वेबसाइट की मदद से ऐसे लोगों की मदद की जाती है जो पोर्नोग्राफी और मास्टरबेशन यानी हस्त मैथुन की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं. 

 

यह किनके लिए है

- जो पोर्नोग्राफी कंटेंट यूज करने की वजह से परेशानी महसूस कर रहे हैं. 

- जो पोर्न से रिलेटेड प्रॉब्लम्स को क्लियर करने के लिए और इसमें छुपे हुए खतरों से बचने के तरीकों को समझना चाहते हैं. 

- जो पोर्नोग्राफी की वजह से शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अपनी खुद की बॉडीज में सेटिस्फेक्शन की कमी और अपने अंदर की चिंता डर और घबराहट को दूर करना चाहते हैं. 

- जो लगा तार पोर्न कंटेंट्स को देखने की वजह से डिप्रेशन , एंग्जायटी , स्ट्रेस के शिकार हो करसमाज में खुद को अलग-थलग महसूस करते हैं. 

- जो अपने सेक्सुअल और रिलेशन शिप में सेटिस्फेक्शन की कमीकी वजह से अपने लिए नए सेक्सुअल टेस्ट्स बदल रहे हैं. और

- जो अपने जबरदस्त सेक्सुअल बिहेवियर्स पर काबू पा कर जोश से भरपूर एक खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं. 

 

 

लेखक के बारे में

इन का पूरा नाम गैरी ब्रूस विल्सन है. इन का जन्म 12 मई 1956 को सीएटल वॉशिंग्टन में हुआ था और एक गंभीर बीमारी की वजह से 20 मई 2021 को उनकी डेथ हो गई है. वह 1974 में पब्लिश होने वाली बेस्ट सेलिंग किताब योर ब्रेन ऑन पोर्न के लेखक और पॉपुलर शो ' टेड एक्स टॉक - द ग्रेट पोर्न एक्सपेरिमेंट ' के प्रेजेंटर, योर ब्रेन ऑन पोर्न डॉट कॉम के क्रिएटर, और पोर्नोग्राफी के इफेक्ट्स और उस से होने वाले नुकसान के बारे में लेटेस्ट रिसर्च, मीडिया और अपनी खुद की रिपोर्ट्स के बारे में एक क्लीयरिंग हाउस यानी सूचना और प्रसारण का जरिया भी थे. 

गैरी विल्सन ने बहुत सालों तक लोगों में न्यूरोकेमेस्ट्री आफ एडिक्शन यानी लोगों में अश्लीलता की बुरी लतों के लिए जिम्मेदार दिमाग में होने वाले केमिकल रिएक्शन, जिस्मानी संबंध बनाने और उन के आपसी करीबी रिश्तो के बारे में बहुत गहराई से स्टडी किया है.

जब उन्होंने यह नोटिस किया कि बहुत से नौजवान लोग बहुत ज्यादा ऑनलाइन अश्लील कंटेंट्स को यूज करने के बाद उस के साथ जुड़े हुए बहुत बुरे असर को एक्सपीरियंस कररहे हैं तो उन्होंने 2010 में उन की मदद करने के लिए योर ब्रेन ऑन पोर्न डॉट कॉम को क्रिएट किया था.

Comments

      
    0:000:00