Premium

The Bird Way

परिंदों की मजेदार दुनिया

by Jennifer Ackerman

8 chapters 21 min listen Hindi audio + text
The Bird Way
This is a Premium book.

Premium members get all 8 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

हम सबके मन में परिंदों की तरह आसमान में उड़ने का ख्याल कभी ना कभी जरूर आता है। चहचहाते और इधर उधर फुदकते ये रंग बिरंगे परिंदे कितने अच्छे लगते हैं ना। हम उनकी तरह उड़ ना भी पाएं पर उनकी मजेदार दुनिया को तो समझ ही सकते हैं। साल 2020 में आई ये किताब इसमें आपकी मदद करती है। जो इस दुनिया को विज्ञान के नजरिए से भी दिखाती है और एक बर्ड वॉचर के नजरिए से भी। दुनियाभर के परिंदों की जानकारी समेटे ये किताब आपको एक मौका देती है कि आप इन नन्हे मगर दिलचस्प परिंदों के रहन सहन, खानपान, समाज और तो और दिमाग तक का सफर तय कर सकें। यहां आप कोस्टा रिका के जंगलों में मिलने वाले पक्षियों से लेकर ऑस्ट्रेलिया की मैगपाई तक के बारे में जानते और समझते हैं। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• जिनको पक्षी अच्छे लगते हैं

• विज्ञान में रुचि रखने वाले लोग

• जिनको नेचर से लगाव है 

 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे 

• कौवों की कलाकारी

• कुछ पक्षी आग से शिकार कैसे कर लेते हैं

• मैगपाई साइकिल चलाने वालों पर हमला क्यों करती है

 

 

लेखिका के बारे में

इस किताब को लिखने वाली जेनिफर, अमेरिका की जानी मानी साइंस राइटर हैं जिन्होंने ढेरों बेस्ट सेलर किताबें लिखी हैं। इनमें Ah-Choo, a study of the common cold और Sex Sleep Eat Drink Dream, an exploration of a day in the life of the human body जैसे नाम शामिल हैं। वे साइंटिफिक अमेरिकन, नेशनल जिओग्राफिक और न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लिखती रहती हैं। उनको अपने काम के लिए ढेरों ईनाम और स्कॉलरशिप मिले हैं। इनमें National Endowment for the Arts Literature Fellowship in Nonfiction जैसा बड़ा नाम भी शामिल है।

Comments

      
    0:000:00