Premium

Coming Alive

खुद को Transform करने के 4 तरीके

by Barry Michels and Phil Stutz

6 chapters 18 min listen Hindi audio + text
Coming Alive
This is a Premium book.

Premium members get all 6 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता। हम सबमें कोई ना कोई कमी तो रहती है। कोई जरूरत से ज्यादा सोचता है तो कोई बिना सोचे समझे ही हर काम में कूद पड़ता है। कोई एक मिनट भी शांत नहीं बैठ सकता तो कोई आलसी होता है। कोई हर वक्त बस नेगेटिव बातें सोचते हुए सही चीजों को भी शक की नजर से देखता है तो कोई इतना लापरवाह होता है कि हर खतरे को भी नजरअंदाज कर दे। आपके अंदर जो भी कमी हो उसे दूर करने में ये किताब आपकी मदद करती है। इसमें  ऐसे चार साइकोलॉजिकल तरीके बताए गए हैं जो आपको अपनी हर कमजोरी से निपटने, अपनी ताकत को पूरी तरह समझने और खुद को एक बेहतर इंसान बनाने के लिए मदद करते हैं।

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• जिनके दिमाग में हमेशा नेगेटिव बातें चलती रहती हैं

• जो लोग हमेशा हड़बड़ी में रहते हैं

• हर वो इंसान जिसे ये लगता है कि वो रास्ता भटक चुका है 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे

• Life Force को मजबूत करने का तरीका

• Black Sun तकनीक कैसे नशे की लत से मुक्ति दिला सकती है

• खुद में एनर्जी का भंडार कैसे भरें

 

लेखकों के बारे में

Phil Stutz और Barry Michels यूएस के जाने माने साइकोथेरेपिस्ट हैं। उनकी काउंसिलिंग लेने वालों में हॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल हैं। अपनी किताबों और सोशल इवेंट के जरिये ये दोनों आम जनता से भी अपनी नॉलेज और अनुभव बांटते रहते हैं। उनकी लिखी किताब The Tools ने न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलिंग किताबों में अपनी जगह बनाई है।

Comments

      
    0:000:00