Premium

The Upward Spiral

Using Neuroscience to Reverse the Course of Depression, One Small Change at a Time

by Alex Korb PhD

8 chapters 14 min listen Hindi audio + text
The Upward Spiral
This is a Premium book.

Premium members get all 8 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ो मै

यह किताब बताती है कि हमारा दिमाग धीरे-धीरे कैसे डिप्रेशन की तरफ़ जा सकता है और हम छोटी-छोटी अच्छी आदतों की मदद से इस स्थिति को कैसे बदल सकते हैं। इसमें यह भी समझाया गया है कि डिप्रेशन, एंग्ज़ायटी और ज़्यादा चिंता क्यों होती है और उनसे बाहर निकलने के लिए हम क्या कर सकते हैं।

 

यह किताब किन लोगों के लिए है?

जो लोग डिप्रेशन या एंग्ज़ायटी से जूझ रहे हैं।

जो लोग यह समझना चाहते हैं कि हमारा दिमाग कैसे काम करता है।

जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के दबाव से परेशान रहते हैं।

 

इसमें आपके लिए क्या है?

क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपका मूड ख़राब हो और चाहे आप कुछ भी कर लें, वह और ज़्यादा ख़राब होता चला जाए? आपका मन करे कि बस वापस बिस्तर पर जाकर लेट जाएँ और आज के दिन को यहीं ख़त्म मान लें।

आप काम तो करते रहते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर चिंता, डर और बेचैनी बढ़ती जाती है। धीरे-धीरे आप एक ऐसे चक्कर में फँस जाते हैं, जिससे बाहर निकलना मुश्किल लगने लगता है।

इसी को "डाउनवर्ड स्पाइरल" कहा जाता है। यह हमें धीरे-धीरे डिप्रेशन की तरफ़ ले जा सकता है। इसमें हमारा दिमाग भी कई बार हमारी मदद करने के बजाय हमें और नीचे खींचने लगता है।

इन लेसन्स में आप जानेंगे कि इस चक्कर से बाहर कैसे निकला जा सकता है और अपने दिमाग को बेहतर महसूस कराने के लिए क्या किया जा सकता है।

 

आप यह भी जानेंगे कि:

हमारे दिमाग का "रेप्टाइल ब्रेन" क्या होता है।

हमारे दिमाग का कौन-सा हिस्सा हमारी बुरी आदतों के लिए ज़िम्मेदार होता है।

किसी अपने को गले लगाने से हमें इतना अच्छा क्यों महसूस होता है।

 

लेखक के बारे में

एलेक्स कॉर्ब एक न्यूरोसाइंटिस्ट हैं। उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी और यूसीएलए से पढ़ाई की है। आज वे यूसीएलए में रिसर्च कर रहे हैं और दवाइयाँ बनाने वाली कंपनियों के लिए साइंटिफिक सलाहकार के रूप में भी काम करते हैं।

Comments

      
    0:000:00