Premium

Beyond The Last Blue Mountain

जे.आर.डी. टाटा की कहानी

by R. M. LALA

5 chapters Hindi audio + text
Beyond The Last Blue Mountain
This is a Premium book.

Premium members get all 5 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

इस किताब में जे. आर. डी. टाटा की लाइफ के बारे में बताया गया है. जिन्होंने 1932 में 28 साल की उम्र में भारत में नागरिक हवाई उड़ान की शुरुआत की. और फिर उन्होंने एयर इंडिया के चेयरमैन के तौर पर भारत को एक ऐसी एयरलाइंस दी जिस पर हर भारतवासी  गर्व कर सकता था.   उन्होंने 50 साल से ज्यादा समय तक भारत में सबसे बड़े इंडस्ट्रियल ग्रुप की लीडरशिप की. जब उन्होंने टाटा ग्रुप के चेयरमैन के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली तो उस वक्त ग्रुप में 14  कंपनियां शामिल थीं. और जब उन्होंने 1991 में टाटा के लिए अपना शासन काल पूरा किया, तो उस वक्त तक टाटा के साथ 95 इंडस्ट्रीज शामिल हो चुकी थीं. इसके बावजूद वह देश के लिए इससे भी ज्यादा बहुत कुछ करना चाहते थे. 

 

यह किन के लिए है ? 

- जो महान लोगों की जीवनी को पढ़कर खुद भी इंस्पायर होना चाहते हैं. 

- जो अपनी जिंदगी में मोटिवेशन भरना चाहते हैं. 

- जो कामयाब लोगों को फॉलो करके खुद भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं. 

 

लेखक के बारे में

रूसी एम लाला एक पारसी गुजराती लेखक थे. इनका जन्म 22 अगस्त 1928 को बॉम्बे में हुआ था और इनकी मृत्यु 19 अक्टूबर 2012 को हुई थी. यह टाटा फैमिली के इतिहास को लिखने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 1974 में टाटा ग्रुप को ज्वाइन किया था और 2003 में सर दोराब जी टाटा ट्रस्ट के डायरेक्टर के तौर पर रिटायर हो गए थे. उन्होंने टाटा ग्रुप के साथ काम करने के दौरान टाटा की शानदार विरासत के बारे में बहुत सी किताबें लिखी हैं. उन्होंने जे.आर. डी. टाटा की जीवनी को चार पार्ट्स में लिखा है.

Comments

      
    0:000:00