Premium

Prithviraj Chauhan

The Great Rajput Ruler

by Yebook Team

15 chapters Hindi audio + text
Prithviraj Chauhan
This is a Premium book.

Premium members get all 15 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्ज़ों में

भारत के इतिहास की तरफ नज़र जाती है. तो कई वीर शिरोमणि की बात होती है. उन सभी में एक सितारा सबसे चमकदार हुआ करता था. जिसने जब प्रेम किया तो उसे ऐतिहासिक ‘अमर प्रेम’ बना दिया और जब युद्ध किया तो पूरे हिन्द में कोई उसकी टक्कर का नज़र नहीं आता था. आज आपके सामने ‘येबुक’ एप पर पेश है भारतवर्ष के वीरशिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की कहानी, जिनको कई लोग दिल्ली की गद्दी पर राज करने वाले आखिरी हिन्दू सम्राट के नाम से भी जानते हैं. 

 

किनके लिए है?

- भारतीय इतिहास मे दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए 

 

परिचय

पृथ्वीराज “द थर्ड” जिन्हें पृथ्वीराज चौहान के रूप में जाना जाता है. ये ग्रेटेस्ट ऑफ़ ग्रेट की कैटेगरी में आने वाले राजपूत शासकों में से एक रहे हैं. इतना ही नहीं पृथ्वीराज चौहान की वीरता के किस्से भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज़ है. आज हम इसी वीर योध्दा की वीरता का इतिहास “येबुक” एप पर सुनने वाले हैं. 

आपको बता दें कि पृथ्वीराज चौहान के बारे में ज्यादातर जानकारी हमें “मिडीवल लेजेंडरी क्रोनिकल” से मिलती है. इसी के साथ ‘बैटल ऑफ़ तराईन’ के कुछ मुस्लिम साक्ष्य के अलावा हिन्दू और जैन समुदाय के द्वारा लिखीं गईं मिडीवल काव्य में इन्हें शामिल किया गया है. जैसे कि- “पृथ्वीराज विजय” “हमीरा महाकाव्य” और “पृथ्वीराज रासो”. 

पृथ्वीराज चौहान के ऊपर लिखीं गईं किताबों में सबसे प्रचलित किताब पृथ्वीराज रासो रही है. ऐसा माना जाता है कि पृथ्वीराज रासो को लिखने वाले ‘चन्द्रबर दाई’ इनके दरबारी कवि हुआ करते थे. शायद यही वजह है, जिसकी वजह से कई इतिहासकार पृथ्वीराज रासो को पूर्ण रूप से नहीं मानते हैं. 

चलिए इन सभी सोर्स से अथेंटिक इन्फॉर्ममेशन निकालकर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की गाथा को डिस्कस करते हैं.

Comments

      
    0:000:00