Premium

The Psychology Of Money

Timeless Lessons on Wealth Greed and Happiness

by Morgan Housel

20 chapters 34 min listen Hindi audio + text
The Psychology Of Money
This is a Premium book.

Premium members get all 20 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

इस किताब में यह बताया गया है कि पैसा कमाने के लिए आप का बहुत स्मार्ट होना जरूरी नहीं है. बल्कि इस के लिए आप का अपना व्यवहार ही ज्यादा तर जिम्मेदार होता है. हालांकि हमें अक्सर सिखाया जाता है कि पैसा कमाने के बहुत से रूल्स होते हैं. लेकिन असल जिंदगी में पैसे रूल्स से नहीं बल्कि इमोशन से कमाए जाते हैं. इस किताब के ऑथर मोरगन हाउजेल ने 19 शॉर्ट स्टोरीज के जरिए यहां हमें यह कन्वेंस करने की कोशिश की है कि पैसा कमाने के लिए टेक्निकल स्किल्स के मुकाबले में हमारी सॉफ्ट स्किल्स ज्यादा मददगार साबित होती हैं. सॉफ्ट स्किल्स को ही द साइकोलॉजी ऑफ मनी कहते हैं. 

इन शॉर्ट स्टोरीज के जरिए  हमें वह तमाम सुझाव दिए गए हैं जिन को सीख कर हम अपने पैसे का सही इस्तेमाल कर सकते हैं . और अपनी फाइनेंशियल पोजीशन को लगा तार बेहतर बना सकते हैं. 

 

लेखक के बारे में

मोरगन हाउजेल एक अमेरिकन ऑथर और कोलैबोरेटिव फंड के पार्टनर हैं. इस के अलावा वह मोटली फूल और वॉल स्ट्रीट जरनल के कॉलमनिस्ट भी रह चुके हैं. वह सोसाइटी ऑफ अमेरिकन बिजनेस एडिटर्स एंड राइटर्स की तरफ से दो बार बेस्ट इन बिजनेस अवार्ड जीत चुके हैं. और न्यू यॉर्क टाइम्स सिडनी अवार्ड के विनर और फाइनेंशियल जर्नलिज्म के लिए दो बार फाइनलिस्ट डिक्लियर किए गए हैं. 

उन्होंने 12 देशों में 100 से ज्यादा कॉन्फ्रेंसेस प्रजेंट की हैं. उनकी किताब द साइकोलॉजी ऑफ मनी को कोरोना महामारी के दौरान 2020 में डिस्टेंस लर्निंग के जरिए लांच किया गया है. उन की  इस किताब से लाखों लोगों को पैसा कमाने में और पैसे को मैनेज करने में बहुत फायदा हुआ है. 

 

यह किन के लिए है 

- जो अपने पैसे का बेहतर इस्तेमाल करना सीखना चाहते हैं. 

- जो पैसा कमाने के लिए जरूरी सॉफ्ट स्किल्स को सीखना चाहते हैं. 

- जो अपनी फाइनेंशियल पोजीशन को लगा तार बेहतर बनाना चाहते हैं. 

- जो एक बेहतर डिसीजन लेने के लिए अपनी साइकोलॉजी और माइंड सेट को बदलना चाहते हैं . 

- जो अपनी जिंदगी में गरीब होने के बावजूद लक के सहारे बैठने की जगह अमीर बनना चाहते हैं. 

 

The Psychology Of Money

इस किताब में यह समझाया गया है कि दरअसल हम इंसान लॉजिकल नहीं बल्कि साइकोलॉजिकल होते हैं. सब लोगों का यही मानना होता है कि आज की तारीख में हम अपनी लाइफ के लिए बिल्कुल परफेक्ट डिसीजन ले रहे हैं. लेकिन फिर भी कुछ साल गुजर जाने के बाद जब हम पलट कर पीछे की तरफ देखते हैं तो हम यही सोचते हैं कि काश हमने उस वक्त कुछ अलग डिसीजन ले लिया होता तो शायद आज हमारी लाइफ ज्यादा बेहतर होती. फिर भी जब बात पैसों के बारे में डिसीजन लेने की होती है तो दुनिया में ज्यादा तर लोग अपने डिसीजन्स इमोशनल हो कर ही लेते हैं . और फिर अपने उन डिसीजन्स को लॉजिकली सही साबित करने की कोशिश भी करते हैं. इस की वजह यह होती है कि असल में जो सीख हमें पहले मिलनी चाहिए थी, वह हमें बाद में मिलती है. 

यहां पर ऑथर ने हमारी मदद करने के लिए सायकोलॉजी और माइंड सेट से रिलेटेड उन फैक्ट्स के बारे में डिस्कस किया है, जिन की वजह से हम जाने अनजाने में गलत डिसीजन्स ले लेते हैं. और जिन के बारे में सीख कर आप बहुत जल्दी अपनी फाइनेंशियल पोजिशन को बेहतर बना सकते हैं.

Comments

      
    0:000:00