Premium

Mastermind

How To Think Like Sherlock Holmes

by Maria Konnikova

9 chapters Hindi audio + text
Mastermind
This is a Premium book.

Premium members get all 9 chapters of this book and 800+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

इस किताब में मारिया कोन्निकोवा आप को आप की रोजाना की जिंदगी में शेरलॉक होम्स के थिंकिंग मेथड्स और टेक्निक्स अप्लाई करना सिखाती हैं. अगर शॉर्ट में कहा जाए तो इस किताब में ऑथर ने 21वीं सदी की न्यूरो साइंस और साइकोलॉजी के बेस पर अपनी बातों को समझाया है. 

 

ऑथर के बारे में

मारिया कोन्निकोवा एक रूसी अमेरिकन ऑथर हैं, जिन का जन्म 1984 में मास्को के एक यहूदी परिवार में हुआ था. वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एक पी एच डी की स्कॉलर हैं. उन्होंने एक टी वी प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है और कई मैगजींस और ऑन लाइन पब्लिकेशंस के लिए तमाम कंटेंट्स लिखे हैं. उन का जॉनरा पॉपुलर साइंस और साइकोलॉजी है. उन की न्यू यॉर्क टाइम्स  बेस्ट सेलिंग तीन किताबें पब्लिश हुई हैं : 

1. 2013 में Mastermind - How to Think Like Sherlock Holmes. 

2. 2016 मे The Confidence Game - Why We Fall For It...

3.  2020 में The Biggest Bluff - How I Learned To Pay Attention, Master Myself and Win. 

 

यह किन के लिए है

- जो अपने काम में स्किल के साथ अटेंशन पे करना चाहते हैं. 

- जो अपने थॉट प्रोसेस को ऑप्टिमाइज़ करना चाहते हैं. 

- जो अपने 'Biases' यानी पहले से ही किसी के बारे में अच्छी या बुरी राय बना लेने की आदत ,और बड़ी गलतियों से होने वाले आम नुकसान को अवायड करना चाहते हैं. 

- जो अपनी मेमोरीज को बनाना, कायम रखना, फिर से हासिल करना, और उन मेमोरीज को ज्यादा बेहतर करना सीखना चाहते हैं. 

- जो क्यूरियोसिटी यानी जानने की इच्छा की मदद से इम्पोर्टेन्ट नॉलेज  हासिल  करना चाहते हैं. और

- जो अपने सेल्फ अवेयर नेस को  बेहतर बना कर अपने थॉट पैटर्न्स , स्ट्रैंग्थ्स और वीकनेसेज को समझना चाहते हैं. 

 

मास्टरमाइंड

इस किताब में यह बताया गया है कि कैसे थोड़ी सेल्फ अवेयर नेस के साथ और थोड़ी प्रैक्टिस कर के आप अपने नजरिए को तेज कर सकते हैं, मुश्किल प्रॉब्लम्स को सॉल्व कर सकते हैं, और अपनी क्रिएटिव पावर्स को बढ़ा सकते हैं. 

ऑथर आप को साइंस ऑफ़ मेमोरी के थ्रू चला कर और शेरलॉक होम्स के तरीकों को को यूज कर के, आप की लाइफ में फायदे मंद विचारों को उतारने में मदद करती हैं . जिन को इस्तेमाल कर के आप अपने माइंड पर महारत हासिल कर सकते हैं. और वाटसन के दिमाग के थ्रू सक्सेस फुली आजमाई जा चुकी प्रैक्टिसेज को सीख कर अनजाने में किसी की तरफ दारी करने और आदतन डिस्ट्रेक्शन से होने वाले नुकसान को अवायड कर सकते हैं. 

यह किताब उन में से एक है जो आप की  जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद करती है. इस किताब को पढ़ कर आप को यह सब सीखने को मिलेगा जिस की मदद से आप शेरलॉक होम्स की तरह सोचना सीख सकेंगे , जैसे :

 - इस किताब के थ्रू ऑथर ने आप के लिए थ्योरी को प्रैक्टिकल में बदल कर चीजों को एक्शनेबल बनाया है. 

- इस किताब में आप अपने माइंड के बारे में, इस के काम करने के तरीके, और इस की खामियों के बारे में बहुत गहराई से समझ सकेंगे. 

- इस किताब को माइंड फुल प्रैक्टिसेज और थिंकिंग टेक्निक्स पर फोकस किया गया है. इस वजह से यह किताब आप के थिंकिंग लेवल को हाईएस्ट लेवल पर ले जाने के लिए एक सिस्टम की तरह काम करती है. 

- अगर आप अपने दिमाग का बेहतर इस्तेमाल करना चाहते हैं या ज्यादा अच्छी तरह से सोच विचार करना चाहते हैं तो यह किताब आप की मदद कर सकती है. 

- यह किताब रिसर्च और साइंस पर बेस्ड है. यह आप को सिर्फ नजरिए के साथ एक साफ सुथरा आईडिया ही नहीं देती,  बल्कि यह एक ऐसी गाइड है, जो इस पर्पज के साथ तैयार की गई है, जिस की मदद से आप अपने जरूरी मामलों में बहुत कुशलता के साथ सोच विचार कर सकते हैं. 

- जहां ऑथर इस किताब में बहुत सी थ्योरीज और रिसर्च के एग्जांपल्स को आप के साथ शेयर करती हैं, वहीं वह यह भी दिखाती हैं कि कैसे प्रैक्टिकल तरीकों से यह सब चीजें हमारी थिंकिंग पर असर डालती हैं. जिन की मदद से आप बेहतर नतीजे हासिल कर सकते हैं. 

यहां पर शेरलॉक होम्स के काम करने के तरीके के बेस पर ऐसे जरूरी स्टेप्स के बारे में समझाया गया है, जिन की मदद से आप अपने अंदर ऐसी हैबिट्स और थॉट्स को डिवेलप कर सकेंगे जो आप को खुद अपने आप से और आप की दुनिया के साथ हमेशा एक यूजुअल तरीके से माइंड फुली इंगेज रख सकें. 

इस किताब को चार पार्ट्स और आठ चैप्टर्स में डिवाइड किया गया है :

Comments

      
    0:000:00