Premium

Nature’s Fortune

नेचर के साथ मिलकर चलें तरक्की की राह

by Mark R. Tercek and Jonathan S. Adams

9 chapters 19 min listen Hindi audio + text
Nature’s Fortune
This is a Premium book.

Premium members get all 9 chapters of this book and 1200+ more. Unlock it here in a minute with UPI, card or net banking.

Read along

Press play: the text of the chapter you're listening to appears here.

About this book

दो लफ्जों में

इंसानों ने आज तक जितनी तरक्की की है उसके पीछे एनवायरमेंट को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन आम राय यही है कि इस नुकसान के बिना तरक्की नामुमकिन थी। लेकिन साल 2013 में आई ये किताब बताती है कि हमारे पास ऐसे बहुत से रास्ते हैं जो हमें आगे भी ले जाते हैं और एनवायरमेंट को नुकसान भी नहीं होता है। एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुके मार्क, ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्टमेंट के फायदे बताते हुए इसकी मजबूत दलीलें हमारे सामने रखते हैं। इससे हमें ये भी समझ आता है कि इकॉनमिक ग्रोथ और नेचर का बचाव दोनों साथ मिलकर किया जा सकता है और किस तरह दोनों एक दूसरे के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। भले ही आज आल्टरनेटिव एनर्जी और सस्टेनेबल जैसी तकनीकों का ये कहकर जोर शोर से सपोर्ट किया जा रहा हो कि ये एनवायरमेंट के लिए बेहतर हैं पर फिर भी डेवलपमेंट का ऐसा कोई तरीका नहीं है जो 100% ईको फ्रेंडली हो। 

 

ये किताब किनको पढ़नी चाहिए?

• एनवायरमेंट के लिए काम करने वाले

• ऐसे लोग जिनको लगता है कि एनवायरमेंट को नुकसान पहुंचाए बिना तरक्की नहीं हो सकती

• नेचुरल रिसोर्स के सेक्टर से जुड़े लोग 

 

इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे

• कोका कोला कंपनी साफ पानी के सोर्स को बचाने के लिए इतनी कोशिश क्यों कर रही है

• मामूली से ऑयस्टर की कितनी ताकत हो सकती है

• किसी इलाके में बाढ़ रोकने के लिए बनी levee किस तरह दूसरे इलाकों में बाढ़ की वजह बन सकती है

 

लेखकों के बारे में

मार्क टैरेक, एनवायरमेंट के लिए काम करने वाली यूएस की एक चैरिटेबल संस्था The Nature Conservancy के सीईओ हैं। इससे पहले वो Goldman Sachs में मैनेजिंग डायरेक्टर और पार्टनर रह चुके हैं। जॉनाथन एक बायोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने The Future of the Wild और The Myth of Wild Africa जैसी किताबें लिखी हैं।

This is a summary of Nature’s Fortune by Mark R. Tercek and Jonathan S. Adams. If the ideas speak to you, read the full book.

Get the full book

Comments

      
    0:000:00